Over sleeping के 5 गंभीर साइड इफेक्ट, जानें असल में किसे कितनी नींद की जरूरत?

Oversleeping Side Effects: अगर आप भी दिनभर में 10 से 12 घंटे की नींद लेते हैं तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे कई तरह की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

Oversleeping Side Effects

ज्यादा सोने के नुकसान

विज्ञापन

sleeping Side Effects: अगर आपको ज्यादा नींद आ रही है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। अगर आप भी दिनभर में 10 से 12 घंटे की नींद लेते हैं तो ये किसी बिमारी का संकेत हो भी सकता है। खुद को हेल्दी रखने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद काफी होती है। आकाश हेल्थकेयर के रेस्पिरेटरी एंड स्लीप मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. अक्षय बुधराजा बताते हैं कि ज्यादा सोना किसी बीमारी का कारण हो सकता है। जब कोई व्यक्ति नौ घंटे से ज्यादा सोता है और दिनभर थकान महसूस करता है, तो इसे हाइपरसोमनिया कहा जाता है।आइए यहां जानते हैं इसके क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

कॉग्निटिव फंक्शन बिगड़ सकता है

अगर आप बहुत ज्यादा सोते हैं, तो कॉग्नेटिव डिसफंक्शन का शिकार हो सकते हैं। इसके आपकी याददाश्त, फोकस और फैसला लेने में समस्या आ सकती है। साथ ही आपको पूरे दिन सुस्ती और ब्रेन फॉग फील हो सकता है।

विज्ञापन

हार्ट डिजीज का खतरा

बहुत ज्यादा नींद हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। इसलिए यह ध्यान रखें की पर्याप्त नींद ही लें और रात में समय पर सोएं।

डिप्रेशन और स्ट्रेस

बहुत ज्यादा नींद लेने से डिप्रेशन और स्ट्रेस का खतरा बढ़ सकता है। हो सकता है ये जानकारी आपके लिए नई हो, लेकिन ज्यादा सोने से मूड और इमोशनल वेलबीइंग पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

मांसपेशियों में दर्द और थकान

अगर आप बहुत ज्यादा सोते हैं, तो सुस्ती और थकान महसूस हो सकती हैं। साथ ही शारीरिक एक्टिविटी कम होने से मांसपेशियां सख्त हो जाती है, जिससे आपको असुविधा और शारीरिक थकावट फील होता रहता है।

वजन बढ़ सकता है

अधिक नींद लेने से शरीर की नेचुरल मेटाबॉलिक का प्रोसेस खराब हो सकता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना सकती है। साथ ही भूख को कंट्रोल करने वाले हार्मोन में बदलाव के कारण आप अधिक खाने लगते हैं और अनहेल्दी खाने से आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।

विज्ञापन

किसे कितनी नींद की जरूरत होती है 

न्यूबॉर्न बेबी 14 से 17 घंटे

नवजात 12 से 15

विज्ञापन

स्कूल एज बच्चे 9 से 11 घंटे

टीनएजर्स 8 से 10 घंटे

विज्ञापन

एडल्ट 7 से 9 घंटे

सीनियर 7 से 8 घंटे

विज्ञापन

ज्यादा नींद आने के कारण

1.दवाओं का दुष्प्रभाव

2.हार्मोन में बदलाव

विज्ञापन

3.मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं

4.विटामिन डी की कमी

विज्ञापन

5.स्लीप एप्निया जैसी नींद से जुड़ी बीमारियां

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ