Overnight Matka Water Benefits: आपने ओवरनाइट भीगे हुए मेवे, बीज या अन्य चीजों के फायदों के बारे में तो जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रातभर मटके में रखा गया पानी भी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है? यह कोई नया ट्रेंड नहीं है, बल्कि भारतीय संस्कृति में सदियों से चली आ रही एक परंपरा है। आपने पुराने समय में लोगों को देखा होगा, जब वे फ्रिज के पानी की जगह मटके का ठंडा पानी पीते थे। जब आप पानी को रातभर मटके में भरकर रखते हैं, तो यह एल्कलाइन हो जाता है, जो आपके शरीर के pH बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के मुताबिक रातभर रखा हुआ मटके का पानी पीने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।
शरीर की गर्मी को करता है कम
मटके में रखा पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है। जब आप इसे रोज सुबह पीते हैं, तो यह शरीर की गर्मी को संतुलित करता है और हीट स्ट्रोक या घमौरियों से भी बचाता है।
ये भी पढ़ें- Healthy Tips: चाय बनाते समय करते हैं ये गलतियां? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
पाचन तंत्र को रखता है दुरुस्त
एक्सपर्ट के अनुसार ओवरनाइट मटके का पानी पाचन में सहायक होता है। यह एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करता है, जिससे पेट हल्का और साफ महसूस होता है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें यह पानी जरूर पीना चाहिए।
डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार
मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक मिनरल्स रातभर पानी में घुल जाते हैं। यह पानी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे स्किन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्सिफाइ करता है।
इम्यूनिटी को करता है मजबूत
एक्सपर्ट के अनुसार रोजाना सुबह ओवरनाइट मटके का पानी पीने से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जो रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। यह एल्कलाइन वॉटर के रूप में कार्य करता है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव में सहायक माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Healthy Snack Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी मूंगफली चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
13 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
15 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
18 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
21 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines