आप भी अगर कई बार बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं तो ये आपकी हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस आदत का आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। बहुत ज्यादा और बार-बार खाने से न सिर्फ कैलोरी बढ़ती है, बल्कि इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। ज्यादा खाना खाने से वजन बढ़ सकता है। इसके साथ ही डायबिटीज और हार्ट की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए स्वस्थ वजन और खाने को बैलेंस रखने के लिए इस आदत को छोड़ना जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए आप किन-किन तरीकों को अपना सकते हैं?
हाई फाइबर वाले फूड खाएं
अपनी डाइट में बीन्स, सब्जियां, ओट्स और फलों जैसे हाई फाइबर वाले फूड को शामिल करें। इससे आपको भूख कम लगेगी और आप अपने खाने पर कंट्रोल कर सकते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर ये फूड आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं और साथ ही ज्यादा खाने की क्रेविंग को भी कम करते हैं। इसके लिए आप सलाद में बीन्स को शामिल कर सकते हैं। नट्स और हर रोज खाने के साथ सब्जियां खाना आपकी भूख को बैलेंस कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?
कम मात्रा में खाना खाएं
भोजन की मात्रा पर कंट्रोल रखना और छोटी प्लेट में खाना, ज्यादा खाने से बचने में मदद कर सकता है। अपनी प्लेट का आकार छोटा करने से आपका दिमाग कम मात्रा में भोजन करने पर पेट को ज्यादा भरा हुआ महसूस करता है। भोजन को सीमित मात्रा में बैलेंस करने से स्वस्थ खाने की आदत बनती है और इससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।
धीरे धीरे खाएं
धीरे-धीरे खाना ज्यादा खाने की आदत रोकने का एक आसान लेकिन प्रभावी तरीका है। हर निवाले का स्वाद लेने से आपका दिमाग भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे ज्यादा खाना खाने की आदत को कम किया जा सकता है। छोटे निवाले लें, अच्छी तरह चबाएं और निवाले के बीच में रुकें ताकि आपके शरीर को संतुष्टि का संकेत देने का समय मिले।
ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
10 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
11 hrs agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
13 hrs agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
14 hrs agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
17 hrs agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
17 hrs agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
18 hrs agoक्या करी पत्ते का तेल सफेद बालों को काला कर सकता है? जानिए कैसे बनाएं तेल
18 hrs agoबदलते मौसम में त्वचा पर होती है खुजली? नहाने के पानी में मिलाएं ये 2 चीजें
20 hrs agoघूमने के प्लान में ले रहे AI की मदद? जानकारी खड़ी कर सकती है परेशानी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines