हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Homemade Kajal: दादी मां के इस नुस्खे से घर पर ही बनाएं ऑर्गेनिक काजल, आएगा चटख काला कलर

Kajal Kaise Banta Hai: मार्केट से खरीदा हुआ काजल आंखों के लिए अच्छा नहीं माना जाता. इसलिए बेहतर होगा कि आप नेचुरल चीजों से काजल घर पर ही बनाकर इस्तेमाल करें और जलन होने जैसी समस्या से बचें.

विज्ञापन
घर पर ही ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक काजल. Image Credit-News24

Kajal Kis Cheez Se Banta Hai: काजल के बिना मेकअप बिल्कुल अधूरा है क्योंकि आंखें ही है जो खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती हैं. अगर आपने आई मेकअप अच्छा नहीं किया होता तो आपका लुक बेकार हो सकता है. इसलिए चेहरे के साथ-साथ आंखों के मेकअप पर भी ध्यान दें और ऐसी चीजों का इस्तेमाल करने से बचें जो आंखों की रोशनी को प्रभावित करने का काम करते हैं. आपको आईलाइनर या काजल पर खास ध्यान देना है, क्योंकि कई बार आंखों से काजल फैल जाता है और पूरा चेहरा काला दिखने लगता है. साथ ही, कुछ महिलाओं को आंखों में जलन होने की भी समस्या होती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप घर का बना हुआ काजल ही इस्तेमाल करें और अपनी आंखों को और ज्यादा खूबसूरत बनाएं. 

यह भी पढ़ें – बालों का झड़ना रोकने के लिए कौन से बीज सबसे अच्छे हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया कौन से सीड्स हैं बेस्ट

काजल कैसे बनाया जाता है? | How to Make Kajal

घर पर काजल बनाने का तरीका 

बाजार में मिलने वाले काजल से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप घर पर ही काजल बनाकर इस्तेमाल करें. वैसे तो काजल कई तरह से बनाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए बादाम का इस्तेमाल करना बहुत ही पुराना तरीका है. हालांकि, वक्त के साथ-साथ यह नुस्खा हमारी दादी मां तक सीमित हो गया है. 

विज्ञापन

काजल बनाने के लिए क्या चाहिए? 

  • बादाम – 3
  • कपूर- 2
  • देसी घी- 1 छोटा चम्मच 

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर आपको एक मिट्टी या तांबे का बर्तन लेना है. 
  • अब इसमें आपको बादाम के छिलके डालने हैं और फिर कपूर के टुकड़े को भी डाल दें. 
  • इसके बाद एक बर्तन काल के लिए इस्तेमाल करें. ध्यान रखें यह बर्तन बिल्कुल साफ होना चाहिए.
  • अब इस बर्तन को उल्टा करके ऊपर की ओर रखें और इससे पहले इसमें आग लगाएं. 
  • इसे काजल बनने तक ऐसे ही रख दें. इससे काजल का पाउडर बहुत ही अच्छा आएगा. 
  • इसके बाद, इसे सीधा करके इस पाउडर को एक छोटे जार में निकालें. 
  • इसमें देसी घी डालें और काजल को सॉफ्ट बनाकर इस्तेमाल करें.

होममेड काजल इस्तेमाल करने के फायदे 

  • आंखों को ठंडक मिलना 
  • आंखों की रोशनी बढ़ना 
  • संक्रमण का खतरा कम होना 
  • आंखों में जलन कम होना 
  • आंखों को नमी देना 
  • पलकों को मजबूत बनाना 
  • धूप और धूल से बचाना 

इसके फायदे सबसे ज्यादा अलग हो सकते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि पहले आप इस्तेमाल करके देखें कि कहीं आपको कुछ नुकसान तो नहीं हो रहा है. 

यह भी पढ़ें – नए साल पर सैलून नहीं बल्कि घर पर ही कर लीजिए स्पा, इस हेयर मास्क से रेशम जैसे मुलायम हो जाएंगे बाल

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola