क्या है ओपन मैरिज का कॉन्सेप्ट? जानिए रिश्तों में कैसे लाता है बड़ा बदलाव

What is Open Marriage: ओपन मैरिज एक ऐसा कॉन्सेप्ट है जो आजकल काफी ट्रेंड में है, लेकिन इसे अपनाने से पहले इसके हर पहलू को समझना बेहद जरूरी है. यह रिश्ता उतना ही सफल हो सकता है, जितनी ईमानदारी, समझ और आपसी सहमति मौजूद होती है.

What is Open Marriage

क्या होती है ओपन मैरिज? Image Credit- Freepik

Open Marriage Kise Kehte Hain: इन दिनों रिश्ते निभाने की परिभाषा काफी बदल गई है. जहां पहले शादी का मतलब सिर्फ एक ही पार्टनर के साथ जीवन बिताना माना जाता था, वहीं अब कुछ लोग ओपन मैरिज जैसे कॉन्सेप्ट को भी अपनाने लगे हैं. यह ट्रेंड खासकर शहरी लाइफस्टाइल में चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन बबुत कम लोग इसके असल मतलब को समझ पाते हैं. कई बार बिना सोचे-समझे ओपन मैरिज को अपना लेते हैं, लेकिन बाद में इसका रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है. हाालंकि, अगर सही से इसे अपनाया जाए तो काफी हद तक फायदा हो सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है ओपन मैरिज?

ओपन मैरिज एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें कपल्स आपसी सहमति से एक-दूसरे को दूसरे लोगों के साथ भी भावनात्मक या शारीरिक संबंध बनाने की आजादी देते हैं. इसमें सबसे जरूरी चीज ईमानदारी होती है.

क्यों बढ़ रहा है इसका चलन?

पर्सनल फ्रीडम की चाह में लोग एक-दूसरे को आजादी देते हैं और पारंपरिक रिश्तों को फॉलो ना कर नए रिश्ते को एक्सप्लोर करते हैं. रिश्तों पर पड़ने वाले पॉजिटिव असर और खुलापन पड़ा है, लेकिन कई बार असर उल्टा भी हो जाता है.

विज्ञापन

नेगेटिव असर क्या हो सकते हैं?

  • जलन की भावना बढ़ना
  • भरोसे में कमी आना
  • इमोशनल अटैचमेंट होना
  • रिश्ते टूटने का खतरा बढ़ जाना

सकारात्मक असर क्या हो सकते हैं?

  • आपसी सझेदारी बढ़ना
  • भरोसे की नींव मजबूत होना
  • रिश्ता बोरिंग ना लगना
  • खुली सोच का बढ़ना

क्या हर किसी के लिए सही है?

ऐसा करना नॉर्मल रिश्ते के लिए सही नहीं है, लेकिन अगर डिवोर्स की नौबत आ गई या पार्टनर के साथ साझेदारी नहीं बैठ पा रही है तो कुछ वक्त के लिए दोनों ओपन मैरिज का फैसला ले सकते हैं. इससे आपको पता लग जाएगा कि आपको अपने पार्टनर के साथ रहना चाहिए या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ