बालों से जुड़ी समस्याएं आज बड़ी संख्या में लोगों को परेशान कर रही है. पुरुष हो या फिर महिला, लंबे, घने और मजबूत बाल हर किसी को चाहिए होता है. आमतौर पर बालों की समस्या दूर करने के लिए लोग महंगे हेयर प्रॉडक्ट खरीदते हैं, लेकिन अगर घर में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जाए, तो भी असरदार उपाय मिल सकता है. हम आपको इस स्टोरी में प्याज के छिलकों का ऐसा उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप घने व मुलायम बाल पा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे?
यह भी पढ़ें: रात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
प्याज की तरह छिलके भी फायदेमंद
बालों की ग्रोथ में प्याज कितना फायदेमंद हो सकता है, इसे लेकर आपने कई बातें सुनी होंगी, लेकिन शायद ही आप जानते हैं होंगे कि जितना प्याज फायदेमंद है, उतना ही फायदेमंद उसका छिलका भी है, जिसे अक्सर लोग कूड़े में फेंक देते हैं. जिन लोगों को बालों के झड़ने, सफेद होने, डैंड्रफ और पतले होने की समस्या है, उनके लिए ये प्याज के छिलके काफी फायदेमंद हो सकते हैं.
प्याज के छिलके का कैसे करें इस्तेमाल
प्याज के छिलकों को बालों की ग्रोथ में इस्तेमाल करने के लिए आपको दो मुट्ठी छिलके और 2 गिलास पानी की जरूरत पड़ेगी. इसे बनाने के लिए पहले एक गहरे बर्तन में पानी को डालें और फिर उसमें प्याज के छिलके डालकर उबाल लें. पानी को 15 मिनट तक उबालें, प्याज के छिलके के कारण पानी का रंग गहरा भूरा या लाल न हो जाए. इसके बाद पानी को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें. अब नहाने से पहले बाल को अच्छे से शैंपू से धो लें और फिर स्कैल्प पर इस प्याज के छिलके के पानी को अच्छे से लगाएं और और मसाज करें. इस उपाय के इस्तेमाल से डैंड्रफ की समस्या कम होगी और बाल घने हो सकते हैं.
नेचुरल हेयर डाई
आप चाहे तो प्याज के छिलके की मदद से असरदार नेचुरल डाई भी बना सकते हैं, जिसकी मदद से आपके सफेद बाल काले हो सकते हैं. इस उपाय को बनाने के लिए आपको एक लोहे का एक गहरा कड़ाही लेना होगा और उसमें बिना किसी तेल के प्याज के छिलके को डालकर अच्छे से भूनना होगा, जब तक वह जलकर राख न हो जाए. जब प्याज के छिलके राख हो जाए, तो उसे कड़ाही से निकालकर अच्छे से पीस लें और पाउडर बना लें. इसके बाद आप प्याज के इस पाउडर में नारियल तेल या फिर एलोवेरा जेल मिलाएं और घर में रखे हेयर कलर ब्रश की मदद से इस डाई को अच्छे से बालों पर लगाएं. ध्यान रखें कि बालों में इस डाई को लगाने के 1 घंटे के बाद साफ पानी से धो लें.
बालों ग्रोथ बेहतर करेगा तेल
बालों की ग्रोथ बेहतर करने के लिए भी आप प्याज के छिलकों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको नारियल का तेल लेना होगा और उसमें प्याज के छिलके को मिलाकर धीमी आंच पर 5-8 मिनट पकाना होगा, जब तक छिलके काले पड़ने लगे. इसके बाद तेल को ठंडा होने के लिए रख दें और छानकर कांच के कंटेनर में रख दें. इसे इस्तेमाल करने के लिए आपको हफ्ते में दो बार इस तेल को बालों में लगाना होगा और स्कैल्प की अच्छे से मालिश करनी होगी और 2 घंटे बाद शैंपू से बालों को धो लें.
यह भी पढ़ें: बालों के झड़ने को रोकने में मदद कर सकता है प्याज का रस! जानिए लगाने का सही तरीका
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 hr agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
14 hrs agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
18 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
21 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
1 day agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
1 day agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines