---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Olive Oil Facts: खाना पकाने का तेल कहीं खराब तो नहीं, इन 5 तरीकों से मिनटों में करें पता

Olive Oil Facts: ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल अब नॉर्मल हो गया है। इस तेल को अन्य कुकिंग ऑयल की तुलना में ज्यादा सेहतमंद माना जाता है, मगर एक्सपायरी डेट इसकी भी होती है। जी हां, हम आपको अपनी रिपोर्ट में इस तेल के खराब होने के बारे में बता रहे हैं कि कैसे आप घर में सिर्फ 5 मिनट के अंदर चेक कर सकते हैं कि तेल के खराब हुआ है या नहीं।

Olive Oil Facts: खाना पकाने के लिए तेल का इस्तेमाल किया जाता है। हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करने वाले लोगों के बीच ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल काफी प्रचलित कुकिंग ऑयल है। यह तेल सेहत के लिहाज से गुणों से भरा हुआ होता है। हालांकि, यह कहना कि इस तेल का यूज सिर्फ फिटनेस फ्रिक लोग करते हैं, यह शायद गलत भी होगा क्योंकि पिछले कुछ सालों में इस तेल ने काफी चर्चाएं बटोरी हैं। ऑलिव ऑयल एक जड़ीबूटियों वाला तेल है, जिसका इस्तेमाल बालों और स्किन पर भी किया जाता है। इसकी खुशबू भी काफी अट्रेक्टिव होती है। मगर क्या आप जानते हैं रसोई में मौजूद यह तेल भी खराब हो जाता है। जी हां, आइए आपको बताते हैं इस तेल के खराब होने के बारे में कैसे पता चलेगा?

इन 5 तरीकों से करें पता

1. सुगंध में बदलाव (Aroma)

---विज्ञापन---

अगर आपको तेल में अजीब या तेज गंध आ रही हो जैसे कि पिघले मोम या क्रेयोन रंग, तो इसका मतलब यह है कि तेल खराब होने लगा है। अच्छे ऑलिव ऑयल में हल्की, फ्रूटी और हर्ब्स जैसी खुशबू आती है। इसलिए, तेल ज्यादा दिन से रखा हो और उसके बाद यूज किया जाए, तो पहले उसे सूंघ कर चेक करें।

ये भी पढ़ें- आंखों के नीचे काले धब्बे होंगे छूमंतर

---विज्ञापन---

2. टेस्ट में अंतर

अच्छे जैतून के तेल का स्वाद बैलेंस होता है- चिकना, हल्का तीखा और थोड़ी कड़वाहट भरा। जब यह खराब हो जाता है, तो इसका स्वाद भी बदल जाता है। इसमें से चिकनी या बासी महक आने का मतलब है कि यह तेल खराब हो रहा है। खाना पकाने से पहले हल्का सा इस तेल का स्वाद जरूर चख लें।

---विज्ञापन---

3. रंग में बदलाव

ऑलिव ऑयल का रंग पीला या मटमैला दिखाई देने लगे, तो यह तेल के खराब होने का संकेत हो सकता है। ताजा और अच्छा ऑलिव ऑयल आमतौर पर हरे रंग का और हल्का पीला-हरा मिक्स कलर का होता है।

---विज्ञापन---

4. तेल की बनावट

ऑलिव ऑयल में एक चिकनाई हमेशा मौजूद रहती है, जो रूम टेम्प्रेचर पर सामान्य रहती है। वहीं, अगर तेल खराब होने लगता है, तो यह चिपचिपा और ज्यादा गाढ़ा दिखाई देने लगता है। इसका मतलब होता है कि तेल बाहरी हवा के संपर्क में आने से खराब होने लगा है।

---विज्ञापन---
Olive Oil Facts

photo credit-meta ai

5. एक्सपायरी डेट

आपको अपने तेल की एक्सपायरी डेट जरूर देखते रहना चाहिए। कई बार तेल घर में रहता है लेकिन हम चेक करना भूल जाते हैं कि बोतल पर उसकी मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट भी होती है। हालांकि, आपको इस तेल को खरीदने के बाद 3 से 6 महीनों के अंदर ही यूज कर लेना चाहिए। साथ ही, इस बात का भी ख्याल रखें कि जिन बोतलों में लम्बे समय की एक्सपायरी डेट लिखी होती है, वह तेल असली ऑलिव ऑयल नहीं है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 08, 2025 01:33 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola