How to Get Rid of Old Scars: बचपन में खेलते-कूदते चोट लगना आम बात है, लेकिन समय रहते अगर उनके निशान नहीं जाते हैं। तो वो दिखने में बहुत ज्यादा भद्दे लगते हैं। हाथ-पैर के निशान को तो फिर भी छुपाया जा सकता है, पर जब ये निशान चेहरे पर पड़ जाते हैं। तो इससे कई लड़कियों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। क्या आप भी तमाम दवाइयों, क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करके थक गई हैं, फिर भी चोट के निशान गायब नहीं हो रहे हैं, तो ऐसे में आप घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं?
कभी-कभार जो काम बड़े-बड़े से डॉक्टर नहीं कर पाते हैं, वो ही काम चुटकियों में कुछ घरेलू नुस्खे कर देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप नियमित रूप से फॉलो करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको अपने पुराने से पुराने चोट के निशान से छुटकारा मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे
पैक के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?
पुराने से पुरानी चोट के निशान से छुटकारा पाने के लिए आपको पैक बनाना होगा। इसके लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
- खाली बोतल
- रतनजोत पाउडर
- नारियल का तेल
- ग्लिसरीन
घर पर ही कैसे बनाएं पैक?
पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक खाली बोतल लें। फिर उसमें दो से तीन चम्मच रतनजोत का पाउडर डालें। बोतल में अब एक चम्मच नारियल का तेल और दो चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इसे दिन में तीन से चार बार चोट के निशान पर लगाएं। हल्के हाथ में इससे स्क्रब करें और फेस पर लगा छोड़ दें। अगर आप रोजाना इसे लगाते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको अपने पुराने से पुराने चोट के निशान से छुटकारा मिल जाएगा।
स्लीपिंग मास्क का भी कर सकती हैं इस्तेमाल
चोट के निशान हटाने के लिए आप स्लीपिंग फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे त्वचा पर मॉइस्चराइजर आ जाता है, जिससे डल स्किन भी चमकने लगती है।
एक सप्ताह में केवल दो से तीन बार ही स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन इसे आंख और होंठ पर न लगाएं। इससे आपको जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 2000 का काम सिर्फ 20 रुपए में! घर पर ऐसे बढ़ाएं अपनी सुंदरता
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
15 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
15 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
16 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
17 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
19 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
19 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
20 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
22 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines