---विज्ञापन---

मिनटों में गायब करें पुराने से पुराने चोट के निशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खा

How to Get Rid of Old Scars: क्या आपके चेहरे पर भी चोट के निशान हैं? उन्हें हटाने के लिए आपने तमाम क्रीम और कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया है, फिर भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला। अगर हां, तो ऐसे में आप घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

---विज्ञापन---

How to Get Rid of Old Scars: बचपन में खेलते-कूदते चोट लगना आम बात है, लेकिन समय रहते अगर उनके निशान नहीं जाते हैं। तो वो दिखने में बहुत ज्यादा भद्दे लगते हैं। हाथ-पैर के निशान को तो फिर भी छुपाया जा सकता है, पर जब ये निशान चेहरे पर पड़ जाते हैं। तो इससे कई लड़कियों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। क्या आप भी तमाम दवाइयों, क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट का इस्तेमाल करके थक गई हैं, फिर भी चोट के निशान गायब नहीं हो रहे हैं, तो ऐसे में आप घरेलू नुस्खे अपना सकती हैं?

कभी-कभार जो काम बड़े-बड़े से डॉक्टर नहीं कर पाते हैं, वो ही काम चुटकियों में कुछ घरेलू नुस्खे कर देते हैं। आज हम आपको एक ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर आप नियमित रूप से फॉलो करते हैं, तो कुछ ही समय में आपको अपने पुराने से पुराने चोट के निशान से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Drinking Water Benefits: बॉडी के वजन के अनुसार पिएंगे पानी तो मिलेंगे जबरदस्त फायदे

पैक के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी?

पुराने से पुरानी चोट के निशान से छुटकारा पाने के लिए आपको पैक बनाना होगा। इसके लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

---विज्ञापन---
  • खाली बोतल
  • रतनजोत पाउडर
  • नारियल का तेल
  • ग्लिसरीन

घर पर ही कैसे बनाएं पैक?

पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक खाली बोतल लें। फिर उसमें दो से तीन चम्मच रतनजोत का पाउडर डालें। बोतल में अब एक चम्मच नारियल का तेल और दो चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। तीनों चीजों को अच्छे से मिला लें। अब इसे दिन में तीन से चार बार चोट के निशान पर लगाएं। हल्के हाथ में इससे स्क्रब करें और फेस पर लगा छोड़ दें। अगर आप रोजाना इसे लगाते हैं, तो कुछ ही दिनों में आपको अपने पुराने से पुराने चोट के निशान से छुटकारा मिल जाएगा।

---विज्ञापन---

स्लीपिंग मास्क का भी कर सकती हैं इस्तेमाल

चोट के निशान हटाने के लिए आप स्लीपिंग फेस मास्क का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे त्वचा पर मॉइस्चराइजर आ जाता है, जिससे डल स्किन भी चमकने लगती है।

---विज्ञापन---

एक सप्ताह में केवल दो से तीन बार ही स्लीपिंग मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन इसे आंख और होंठ पर न लगाएं। इससे आपको जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 2000 का काम सिर्फ 20 रुपए में! घर पर ऐसे बढ़ाएं अपनी सुंदरता

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: May 24, 2024 11:03 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola