Old Saree Makeover: आजकल बहुत से लोग साड़ी पहनना पसंद नहीं करते, खासकर युवाओं को साड़ी संभालना थोड़ा कठिन लगता है और वे ज्यादा ट्रेंडी कपड़े पहनना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपके पास पुरानी साड़ियां रखी हुई हैं और आप उन्हें पहनना नहीं चाहते तो उन्हें फेंकने की बजाय कुछ नया और सुंदर बना सकते हैं।
पुरानी साड़ियों से कई तरह के स्टाइलिश और आकर्षक ड्रेस बनाई जा सकती हैं। ये ड्रेसेस न केवल देखने में खूबसूरत लगती हैं, बल्कि साड़ी के फैब्रिक की वजह से इनका लुक भी रॉयल और एलिगेंट होता है। तो आइए जानते हैं कि आप पुरानी साड़ी से किन तरह की ड्रेस बनवा सकती हैं, जिसे देखकर हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
वेस्टर्न टच ड्रेस
अगर आपको साड़ी पहनने का शौक नहीं है और आप स्टाइलिश ड्रेस बनवाना चाहते हैं तो आप यह फ्लेयर पैंट और फ्लेयर टॉप बनवा सकती हैं। यह आपके लुक में वेस्टर्न टच देगा। इसके साथ ही यह ड्रेस दिखने में भी काफी ज्यादा आकर्षक लगेगी, जिसे देख सभी पूछेंगे कि यह ड्रेस कहां से ली।
गाउन
गाउन इंडियन हो या वेस्टर्न, दोनों ही काफी सुंदर लगते हैं। आप चाहें तो पुरानी साड़ी से भी गाउन बनवा सकते हैं और अपनी पसंद की डिजाइन भी बनवा सकते हैं। यह काफी सुंदर लगती है और सबकी नजरों में चढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2025: राखी पर क्या पहनें? ये ट्रेंडिंग गाउन डिजाइन्स देख हर कोई कहेगा, वाह
जम्प सूट
आजकल स्टाइलिश जम्प सूट का ट्रेंड काफी तेजी से चल रहा है। अगर आप चाहें तो साड़ी से जम्प सूट बनवा सकते हैं। इसके साथ ही इसमें पॉकेट्स भी बनवा सकते हैं ताकि आप आसानी से अपना फोन या कुछ जरूरी सामान रख सकें। इसके साथ ही यह वेस्टर्न टच देने में मदद करेगी।
कुर्ती स्कर्ट
आप चाहें तो पुरानी साड़ी से लॉन्ग कुर्ती और स्कर्ट बनवा सकते हैं। खासकर यह ड्रेस अगर बनारसी साड़ी की बनी हुई हो तो काफी ज्यादा सुंदर लगेगी। आप चाहें तो इसमें अपनी पसंद की डिजाइन भी बनवा सकते हैं।
बंधेजी सूट
अगर आपके पास बंधेजी साड़ी रखी है और आप उसे नहीं पहन पाते हैं, और आपको सूट पहनने का शौक है तो आप डिजाइनर सूट बनवा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Hariyali Teej 2025: इस हरियाली तीज पर अपनी लाड़ो को पहनाएं ये स्टाइलिश लहंगा, सबकी टिक जाएगी उस पर नजर
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
10 mins agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
3 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
5 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
7 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
8 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
10 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines