Chicken Fry Making Tips: रमजान में इफ्तार का इंतजार जितना खास होता है, उतना ही खास होता है इफ्तारी का दस्तरखान. इसे एक नहीं बल्कि कई तरह के व्यंजन सर्व किया जाता है. फ्रूट चाट, जूस और पकोड़े आदि चीजें शामिल की जाती है. ऐसे में समोसे और पकोड़ों के बीच अगर प्लेट में कुरकुरा, मसालेदार चिकन फ्राई मिल जाए तो माहौल ही बदल जाता है. खासकर पुरानी दिल्ली की गलियों में मिलने वाला क्रिस्पी चिकन फ्राई लोगों का दिल जीत लेता है. अच्छी बात यह है कि अब आप वही स्ट्रीट-स्टाइल स्वाद घर पर भी आसान ट्रिक्स से तैयार कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं परफेक्ट क्रिस्पी चिकन फ्राई.
इसे भी पढ़ें- घर में छोटा बच्चा है तो जरूर रखें ये 7 गैजेट्स, डॉक्टर ने कहा हर स्थिति के लिए तैयार रहेंगे आप
क्रिस्पी चिकन फ्राई की रेसिपी
सामग्री
- चिकन- 500 किलो
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच
- मैदा- 2 चम्मच
- अंडा- 1
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- तेल- फ्राई करने के लिए
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सबसे पहले चिकन धोकर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले, नमक और नींबू का रस मिलाएं.
- इसे कम से कम 45 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें. ज्यादा स्वाद के लिए आप इसे 3 घंटे भी रख सकते हैं. मैरिनेटेड चिकन में कॉर्न फ्लोर, मैदा और अंडा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
- यह मिश्रण चिकन पर हल्की परत बना देगा जिससे फ्राई करने पर कुरकुरापन आएगा. अब गैस पर एक कड़ाही को गर्म करने के लिए रखें और तेल डालकर हल्की आंच पर पकने दें.
- अब हल्की आंच पर चिकन डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. तेज आंच पर तलने से चिकन बाहर से जल सकता है और अंदर कच्चा रह सकता है. एकदम स्ट्रीट स्टाइल क्रिस्पी टेक्सचर के लिए चिकन को पहले हल्का फ्राई करें.
- फिर 2 मिनट बाद दोबारा तेज आंच पर फ्राई करें. इससे परत ज्यादा कुरकुरी बनेगी. बस आपका फ्राई बनकर तैयार है, जिसे हरी चटनी या प्याज के साथ गरमा-गरम इफ्तारी में सर्व किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में सस्ते और प्रीमियम खजूर कहां मिलेंगे? यहां जानिए बेस्ट मार्केट जहां थोक के भाव मिलते हैं अजवा और मजाफती
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
2 hrs agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
2 hrs agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
3 hrs agoसरगी की थाली में क्या-क्या शामिल करें? जानें किन गलतियों से बचना चाहिए
4 hrs agoदिवाली से पहले घर में करवाना है पेंट? इन ट्रेंडिंग कलर्स से लें इंस्पिरेशन
6 hrs agoव्रत के बाद पार्टनर को खिलाएं घर पर बनी मलाईदार फिरनी, जानें आसान रेसिपी
6 hrs agoकरवाचौथ की मेहंदी होनी चाहिए सबसे खास, इन यूनिक डिजाइन को देखकर सजाएं हाथ
7 hrs agoMeethi Mathri Recipe: करवाचौथ पर घर में बनाएं मीठी मठरी
9 hrs agoफेनिया के बिना अधूरा है करवाचौथ का त्योहार, यहां जानिए स्पेशल Feni Recipe
1 day agoचेहरे के छोटे-छोटे बाल हटाने हैं तो आटे का ऐसे करें इस्तेमाल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines