Things You Should not Apply on Oily Skin: कुछ लोगों की त्वचा बहुत ही ऑयली होती है और इसलिए उन्हें अपने फेस का ज्यादा ध्यान रखना होता है। आजकल बाजारों में हर तरह की स्किन के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट्स मौजूद हैं, लेकिन तैलीय त्वचा को किससे नुकसान हो सकता है, इस ओर कोई ध्यान ही नहीं देता है। इसलिए इस बात का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है कि हमें ऑयली स्किन के लिए किन चीजों से दूर रहना चाहिए।
और पढ़िए –Quit Smoking: धूम्रपान जल्दी छोड़ें, ये 6 तरीके करेंगे आपकी मदद
ऑयली स्किन वाले इन चीजों से रहे दूर
तैलीय त्वचा पर लाइट ब्यूटी प्रोडक्ट्स ही लगाए और अपने चेहरे की त्वचा को ज्यादा मोइश्चराइज नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आपको अपनी बॉडी भी हाइड्रेटड रखनी चाहिए, जिससे आपकी त्वचा की परेशानियां दूर होंगी।
1. नारियल का तेल
ऐसा माना जाता है कि नारियल का तेल त्वचा के लिए एक किस्म की औषधि है, लेकिन अगर आप तैलीय त्वचा पर इसको लगाते हैं, तो आपके चेहरे के पोर्स बंद हो जाएंगे और आपको पिंपल्स और दाने की परेशानी होने का खतरा बढ़ जाएगा।
2. मलाई
कहते हैं कि फेस पर मलाई लगाने से चेहरे का निखार बढ़ता है, लेकिन अगर तैलीय त्वचा वाले इसको लगाते हैं, तो उनके फेस पर ऑयल का कंटेट और ज्यादा बढ़ेगा, जिससे उनको फोड़े या फुंसी हो सकती है।
3. पेट्रोलियम जैली
अक्सर देखा जाता है कि कई लोग फेस की परेशानियों को दूर करने के लिए चेहरे पर पेट्रोलियम जैली लगा लेते है, जिससे ऑयली स्किन पर और ज्यादा चिपचिपाहट हो जाती है, इसलिए तैलीय त्वचा वालों को इससे दूर रहना चाहिए।
4. बेसन
खूबसूरती बढ़ाने के लिए कुछ लोग बेसन से बने फेस पैक को लगाते है, लेकिन ऑयली स्किन पर इससे इरिटेशन होती है और यह तैलीय त्वचा के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता, इसलिए ऑयली स्किन वालों को इससे दूर रहना चाहिए।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
4 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
10 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
11 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
11 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
14 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines