Oily Hair Care: बालों का चिपचिपा होना एक ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. लड़के हों या लड़कियां, स्कैल्प पर ऑयल के ज्यादा प्रोडक्शन के कारण और गर्मियों में पसीने से होने वाली चिपचिपाहट के कारण बालों पर एक्सेस ऑयल आने से दोचार होते हैं. लेकिन, बालों को रोज-रोज शैंपू भी नहीं किया जा सकता. बालों को रोजाना शैंपू करने पर हेयर फॉल बढ़ सकता है और बाल टूटने-गिरने लगते हैं. लेकिन, ये चिपचिपे बाल भी देखने में अच्छे नहीं लगते हैं. ऐसे में आप यहां बताई चीजों को बालों पर लगाकर देख सकते हैं. यहां उन चीजों का जिक्र किया जा रहा है जिनसे बालों को धोया जाए तो बालों से एक्सेस ऑयल हटता है, स्कैल्प की अच्छी सफाई हो जाती है और बाल चिपचिपे नहीं दिखते हैं. यहां जानिए कौन सी हैं ये फायदेमंद चीजें.
बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए क्या लगाएं
कॉफी और शहद
चिपचिपाहट से छुटकारा पाने के लिए कॉफी और शहद का स्क्रब सिर पर लगाया जा सकता है. एक चम्मच पिसी हुई कॉफी में एक चम्मच शहद डालकर मिक्स करें. इस मिश्रण को अपने बालों की जड़ों में लगाकर मलें और 5 मिनट बाद धोकर हटा लें. स्कैल्प पर जमा डेड स्किन सेल्स हटेंगी और साथ ही एक्सेस ऑयल कम होने लगेगा सो अलग.
सेब का सिरका
सिर पर सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) लगाया जाए तो इससे भी बालों की चिपचिपाहट कम होने लगती है. सेब का सिरका ग्रीस को कम करता है. इस्तेमाल करते हुए ध्यान रहे कि आप जितना सेब का सिरका ले रहे हैं आपको उससे तीन गुना मात्रा में पानी लेना है. 2 चम्मच सेब का सिरका लिया है तो 6 चम्मच पानी लें. इस घोल से सिर धोने पर बालों की चिपचिपाहट कम हो सकती है.
बेकिंग सोडा
सिर पर बेकिंग सोडा (Baking Soda) लगाकर 5 से 6 मिनट मलकर बाल धो लिए जाएं तो बालों की चिपचिपाहट दूर होती है. इससे स्कैल्प की अच्छी सफाई भी हो जाती है. बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस तरीके को आजमाकर देख सकते हैं.
ये हेयर मास्क भी आएंगे काम
एलोवेरा मास्क – चिपचिपे बालों को लहराता हुआ बनाने के लिए आप एलोवेरा मास्क लगा सकते हैं. एलोवेरा जैल में थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर सिर पर 20 से 25 मिनट लगाकर रखा जाए और फिर धोकर साफ कर लिया जाए तो बालों की चिपचिपाहट दूर होती है.
शिकाकाई और रीठा – सिर पर शिकाकाई और रीठा का पाउडर भी लगाया जा सकता है. इससे सिर पर जमा गंदगी हटती है, सिर की अच्छी सफाई हो जाती है और बालों को शिकाकाई और रीठा के प्राकृतिक गुण मिलते हैं सो अलग.
मुल्तानी मिट्टी का मास्क – बालों की चिपचिपाहट दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी का मास्क भी लगाया जा सकता है. इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे 15 से 20 मिनट सिर पर लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. बालों को मुल्तानी मिट्टी के गुण मिलते हैं और बालों की सेहत अच्छी रहती है.
यह भी पढ़ें – फटी एड़ी के लिए कौन सा घरेलू उपाय सबसे अच्छा है? रसोई में रखी ये चीजें दिखाएंगी असर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
54 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines