हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Oil Pulling सेलिब्रिटीज की पहली पसंद, बीमारियों को दूर रखने में मददगार, जानिए क्या है

Oil Pulling Benefits: ‘ऑयल पुलिंग’ इस शब्द को आपने काफी बार सुना होगा। ऑयल पुलिंग सेलिब्रिटीज और इंफ्लूएंसर्स के बीच काफी चलन में है। ऑयल पुलिंग एक सेहतमंद रहने का उपाय है, जिसे रोज करने की सलाह दी जाती है। चलिए जानते हैं ऑयल पुलिंग के बारे में सब कुछ।

विज्ञापन
oil pulling

Oil Pulling Benefits: ऑयल पुलिंग सेहतमंद रहने के लिए एक आयुर्वेदिक उपाय है, जिसे पहले के जमाने में लोग किया करते थे। मगर धीरे-धीरे यह प्रक्रिया गायब होने लगी थी। अब हाल के कुछ सालों में ऑयल पुलिंग वापस चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर कई ब्यूटी और हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे करने की सलाह देते हैं। मगर यह होता क्या है? इस रिपोर्ट में समझते हैं ऑयल पुलिंग मेथड के बारे में, इसे कैसे करते हैं, कब करते हैं और इसके क्या फायदे हैं?

ऑयल पुलिंग मेथड क्या है?

ऑयल पुलिंग मेथड में सुबह बासी मुंह तेल का कुल्ला किया जाता है। इसमें आपको 1-2 चम्मच तेल मुंह में भरकर कम से कम 5 से 7 मिनट तक घुमाना होता है। कुछ लोग इस प्रक्रिया को 30 मिनट तक भी करते हैं। ऑयल पुलिंग करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं।

कैसे करते हैं Oil Pulling?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयल पुलिंग सुबह के समय करते हैं। ब्रश करने से पहले ऑयल पुलिंग किया जाता है। इसे फेस मसल्स की एक्सरसाइज भी कहते हैं। बहुत से फिल्म एक्टर्स इसे रोज करते हैं। इसमें आपको सुबह के समय आलती-पालती मारकर बैठना होता है और मुंह में तेल भरकर गले तक तेल को घुमा-घुमा कर गरारे करने होते हैं। इससे मुंह के जर्म्स खत्म होते हैं। ऑयल पुलिंग ओरल हाइजिन के लिए फायदेमंद होती है।

विज्ञापन

Oil Pulling का सही समय क्या है?

ऑयल पुलिंग करने का सही समय सुबह का होता है। मगर कुछ लोग इसे रात में सोने से पहले भी करते हैं। तो वहीं, कुछ लोग इसे दोनों टाइम सुबह और शाम को करते हैं। कुछ लोग ऑयल पुलिंग रोज करना पसंद करते हैं। कुछ लोग इसे हफ्ते में दो या तीन बार करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, ऑयल पुलिंग रोज सुबह की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- रिसर्च में बादाम को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, ड्राई फ्रूट खाने से दूर होंगी ये बीमारियां

विज्ञापन

ऑयल पुलिंग के फायदे

  • रोज ऑयल पुलिंग करने से दांतों की चमक बढ़ती है।
  • ऑयल पुलिंग इम्यूनिटी स्ट्रान्ग होती है।
  • इससे हार्मोन्स का संतुलन सही रहता है।
  • ऑयल पुलिंग आपकी स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाता है।
  • ऑयल पुलिंग करने से मुंह की बदबू दूर होती है।
  • ऑयल पुलिंग से छाले की समस्या भी दूर होती है।

किस तेल से करते हैं ऑयल पुलिंग?

ऑयल पुलिंग किसी भी एडीबल तेल से की जा सकती है। जैसे:-

  • नारियल तेल
  • बादाम तेल
  • तिल का तेल
  • ऑलिव ऑयल
  • सर्दियों के मौसम में सरसों के तेल से ऑयल पुलिंग करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- घर लाते ही सड़ जाते हैं केले? अपनाएं ये 3 टिप्स, लंबे समय तक रहेंगे फ्रेश!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola