Safed Baal Kale Kaise Kare: बार अगर किसी बाहरी कारण से समय से पहले सफेद होने लगते हैं तो उन्हें एकबार फिर काला किया जा सकता है. महंगी डाई जहां बालों को सिंथेटिक लुक देती है वहीं घर पर तैयार किए जाने वाले कुछ ऐसे तेल (Homemade Hair Oil) हैं जो सफेद बालों को धीरे-धीरे ही सही लेकिन जड़ों से काला बनाने में मदद करते हैं और इन तेलों के इस्तेमाल से बालों को मजबूती मिलती है सो अलग. यहां जानिए कौन सा तेल है जिसे सफेद बालों (White Hair) को काला करने के लिए सिर पर लगाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – चेहरे पर लगाने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है? आयुर्वेदिक डॉक्टर ने कहा ये 3 ऑयल स्किन के लिए हैं बेस्ट
सफेद बालों को काला करेगा यह तेल
सफेद बालों को काला करने के लिए सरसों के तेल (Mustard Oil) और मेहंदी की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. किसी बर्तन में सरसों का तेल लेकर आंच पर चढ़ा दें. इस तेल में मेहंदी के पत्ते डालकर पकाएं और फिर आंच बंद करके ठंडा होने के लिए छोड़ दें. इस तेल को सिर पर लगाकर आधे से एक घंटे बाद बालों को धोया जा सकता है. नियमित इस्तेमाल से बालों को काला होने में मदद मिलती है.
करी पत्ते का तेल भी दिखा सकता है असर
एक कटोरी नारियल के तेल में मुट्ठीभर करी पत्ते (Curry Leaves) और 2 चम्मच भरकर मेथी के दाने डाल लें. इस तेल को पकाएं और फिर छानकर अलग निकाल लें. करी पत्ते के इस तेल से बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक मालिश करें और फिर एक से डेढ़ घंटे लगाकर रखने के बाद सिर धोकर साफ कर लें. इस तेल को हफ्ते में 2 से 3 बार लगाया जा सकता है.
इन नुस्खों से भी काले हो सकते हैं सफेद बाल
चायपत्ती का पानी – सफेद बालों को काली रंगत देने के लिए चायपत्ती के पानी से नियमित तौर पर सिर धोया जा सकता है. इसके लिए एक गिलास पानी में 2 चम्मच चायपत्ती डालकर पका लें. इस पके हुए पानी को ठंडा होने के लिए रखें और जब पानी ठंडा हो जाए तो उस पानी को सिर धोने के लिए इस्तेमाल करें. यह बालों को प्राकृतिक काला रंग देता है.
मेथी का पेस्ट – पीले मेथी के दाने (Methi Seeds) बालों के लिए बेहद गुणकारी होते हैं. इन पीले मेथी के दानों को 2 चम्मच लेकर एक कटोरी पानी में डालकर भिगोकर रख दें. इन दानों को अगली सुबह पीसें और बालों पर हेयर मास्क की तरह लगा लें. मेथी के दानों के गुण सफेद बालों को काला बनाते हैं. इन दानों को हफ्ते में 2 से 3 बार सिर पर लगा सकते हैं.
प्याज का रस – प्याज का रस बालों को एक नहीं बल्कि कई फायदे देता है. हफ्ते में 2 से 3 बार प्याज के रस का इस्तेमाल किया जाए तो इससे बालों को बढ़ने और लंबे होने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही प्याज के रस को बालों की जड़ों पर लगाने से बालों को काले होने में मदद मिलती है.
यह भी पढ़ें – 40 के बाद स्किन को टाइट कैसे करें? जानिए क्या खाने और चेहरे पर लगाने से त्वचा दिखेगी जवां
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
46 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines