40 के बाद स्किन को टाइट कैसे करें? जानिए क्या खाने और चेहरे पर लगाने से त्वचा दिखेगी जवां

Anti Aging Skin Care In 40s: अगर आपकी उम्र भी 40 से पार हो चुकी है और स्किन लटकना शुरू हो गई है तो यहां जानिए क्या खाएं और चेहरे पर क्या लगाएं जिससे स्किन को एंटी-एजिंग गुण मिलें और त्वचा हमेशा जवां दिखे सो अलग.

Skin Care in 40s

स्किन को कैसे टाइट करें, जानिए यहां.

Skin Care In 40s: उम्र बढ़ना एक ऐसी प्रक्रिया है जो निरतंर चलती जाती है. उम्र बढ़ती है तो त्वचा पर उम्र बढ़ने के निशान नजर आना भी लाजिमी है. लेकिन, बहुत से लोग त्वचा का सही तरह से ख्याल नहीं रखते हैं जिस चलते स्किन जरूरत से ज्यादा बूढ़ी दिखने लगती है. आपने नोटिस किया होगा कि जिन लोगों का खानपान और लाइफस्टाइल अच्छा होता है उन्हें लोग अक्सर कहते हैं कि आपकी त्वचा से तो उम्र का अंदाजा ही नहीं लगता. वहीं, ऐसे भी बहुत से लोग हैं जिनकी उम्र कम होने पर भी उन्हें लोग अक्सर ही आंटी के बजाया अम्मा जी कहने लगते हैं. ऐसे में आप ये गलतियां ना करें और समय रहते सही स्किन केयर और खानपान को अपना लीजिए. यहां जानिए चेहरे पर क्या लगाने से और किन चीजों को खाने से आपकी त्वचा 40 की उम्र में भी 30 की दिखेगी और त्वचा पर जल्दी झुर्रियां (Wrinkles) भी नजर नहीं आएंगी.

विज्ञापन

जवां दिखने के लिए चेहरे पर क्या लगाएं

झुर्रियां दूर करने के लिए आप केले का फेस मास्क बनाकर लगा सकती हैं. केले का फेस मास्क (Banana Face Mask) बनाने के लिए आधा केला लेकर मसल लें. इसमें थोड़ा सा शहद मिलाया जा सकता है. इस तैयार फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर 10 से 15 मिनट रखें और धोकर हटा लें. त्वचा निखर जाती है.

विज्ञापन

अरंडी का तेल भी स्किन को एंटी-एजिंग गुण देता है. इस तेल की 2 से 3 बूंदे चेहरे पर मलकर लगाई जा सकती हैं. इसे चेहरे पर लगाए रखने के कुछ देर बाद धोकर हटाया जा सकता है. अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इस तेल को रातभर भी लगाकर रख सकते हैं.

विज्ञापन

स्किन को टाइटनिंग गुण देने के लिए दही और हल्दी का फेस मास्क लगाया जा सकता है. फेस मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही में चुटकीभर हल्दी मिलाएं. इस फेस मास्क को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. स्किन को फायदेमंद एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं और त्वचा पर नमी आती है सो अलग.

जवां त्वचा के लिए कौन सी एंटी-एजिंग चीजें खाएं

विज्ञापन
  • गाजर एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर होता है. गाजर खाने पर त्वचा को फायदेमंद बीटा कैरोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और अन्य पोषक तत्व मिलते हैं जो त्वचा को जवां (Younger Looking Skin) बनाने में मदद करते हैं.
  • त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए पपीता भी खाया जा सकता है. पपीता विटामिन सी से भरपूर होता है.
  • सूखे मेवे ओमेगा-3 और कॉपर समेत विटामिन ई और हेल्दी फैटी एसिड्स से भरपूर होते हैं जो त्वचा को निखारने में मददगार हैं.
  • ओटमील खो भी एंटी-एजिंग डाइट (Anti Aging Diet) का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसमें विटामिन बी, जिंक और कॉपर के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं.
  • बेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और त्वचा को एंटी-एजिंग गुण देती हैं. बेरीज जैसे स्ट्रॉबेरीज, ब्लैकबेरीज और ब्लूबेरीज को रोजाना खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – लड़के कैसे करें बजट में स्किनकेयर? जानें डॉ. सुभाष गोयल की बेस्ट टिप्स

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ