चाहते हैं भीषण गर्मी से राहत? शिमला-मनाली नहीं इन जगहों पर जाकर मनाएं सुकून भरी छुट्टियां

Off Beat Hill Station: जून का महीना तपती गर्मी का होता है। अगर आप भी इस गर्मी में सुकून की जगह घूमना चाहते हैं। लेकिन समझ नहीं आ रहा जाए कहां तो आइए जानते है कुछ ऐसे हिल स्टेशन जहां जाकर आप अपनी गर्मियों की छुट्टीयों का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

चाहते हैं भीषण गर्मी से राहत? शिमला-मनाली नहीं इन जगहों पर जाकर मनाएं सुकून भरी छुट्टियां

Off Beat Hill Station: भारत में कई ऐसे हिल स्टेशन हैं जो अभी भी कम भीड़ भाड़ वाले हैं और अपनी खूबसूरती के लिए बहुत जाने जाते हैं। यहां का शांत माहौल, ठंडी हवा और हरियाली गर्मी की तपन से राहत देने में मदद करते हैं। इन जगहों पर न केवल सुकून मिलेगा, बल्कि आप भीड़-भाड़ से दूर एक नई ताजगी का अनुभव कर सकते हैं। तो आइए जानते है कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां जाकर आप ठंडी वादियों में अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते है इसके साथ ही ट्रिप यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन

सांगला वैली

Image Source Freepik

Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आप छुट्टियों का मजा लेना चाहते है। तो हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित सांगला वैली एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह बर्फ से ढकी पहाड़ियों, हरे-भरे बागों और शांत वातावरण आपको शानदार एहसास देता हैं। इसके साथ ही आप यहां ट्रैकिंग, कैंपिंग और लोकल कल्चर का अनुभव कर सकते हैं।

कलपा

कलपा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां बर्फ से ढकी पहाड़ियों, सेब के बागान और शांत वातावरण इसे बेहद खास बनाते हैं। यहां से आप कैलाश पर्वत का दृश्य देख सकते है। आप चाहें तो इस जगह का प्लान कर सकते हैं और अपने परिवार या दोस्तों के साथ मजे का समय बिता सकते हैं।

विज्ञापन

मुनस्यारी

Image Source Freepik

Image Source Freepik

मुनस्यारी ​उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में मौजूद एक सुंदर हिल स्टेशन है। जहां आप ट्रैकिंग और कई तरह की एडवेंचर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं। अगर आप चाहें तो जून में इस जगह का प्लान कर सकते हैं।

विज्ञापन

परवाणू

परवाणू हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित परवाणू एक छोटा सा लेकिन बेहद सुंदर हिल स्टेशन है। यहां आप केबल कार राइड जैसी एक्टिविटी और हरे-भरे बागों के शांत वातावरण का भरपूर माजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ