चाहते हैं शहर कि हलचल से दूर जाना, भारत के ये ऑफबीट डेस्टिनेशन दिल को देंगे सुकून

गर्मियां आते ही हर किसी व्यक्ति को घूमने का मन करता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं शहर की हलचल से दूर कुछ ऑफबीट डेस्टिनेशन के बारे में, जिन्हें आप अपनी जुलाई ट्रिप के लिए प्लान कर सकते हैं।

चाहते हैं शहर कि हलचल से दूर जाना, भारत के ये ऑफबीट डेस्टिनेशन दिल को देंगे सुकून

Offbeat Places In India: क्या आप जुलाई की उमस और भीड़भाड़ से दूर किसी शांत, प्राकृतिक और सुकून भरी जगह पर घूमने का प्लान बना रहे हैं? तो भारत में कुछ बेहद खूबसूरत ऑफबीट डेस्टिनेशन हैं जो आपकी यात्रा को खास और यादगार बना सकते हैं। ये जगहें न सिर्फ सुंदर हैं बल्कि यहां का माहौल भी बहुत शांत और आरामदायक होता है जहां आप प्रकृति के बीच सुकून के कुछ पल बिता सकते हैं। जुलाई का महीना मानसून की शुरुआत का समय होता है जब पहाड़ घाटियां और जंगल हरियाली से भर जाते हैं। इस समय घूमने का मजा ही कुछ और होता है, खासकर तब जब आप भीड़ से दूर किसी कम-भीड़भाड़ वाली जगह की तलाश में हों। तो आइए जानते हैं बेस्ट डेस्टिनेशन ऑप्शन्स के बारे में।

विज्ञापन

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

तवांग, अरुणाचल प्रदेश में एक छोटा और शांत पहाड़ी शहर है जो अपनी बौद्ध संस्कृति, खूबसूरत मठों और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के लिए जाना जाता है। जुलाई में यहां का मौसम ठंडा और ताजगी भरा होता है जो इसे आत्मिक शांति पाने के लिए आदर्श बनाता है। आप यहां जुलाई में आ सकते हैं।

विज्ञापन

शोजा, हिमाचल प्रदेश

Image Source Freepik

अगर आप मनाली या शिमला की भीड़ से दूर कुछ अलग ढूंढ रहे हैं तो शोजा एक बेहतरीन विकल्प है जो कि हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह एक छोटा-सा गांव है जहां हरियाली, झरने और पहाड़ों का अनोखा नजारा देखने को मिलता है।

विज्ञापन

जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश

जीरो वैली एक हरा-भरा और बेहद शांत स्थान है जो अपनी खूबसूरत घाटियों और आदिवासी संस्कृति के लिए मशहूर है। यहां की अपातानी जनजाति की संस्कृति भी देखने लायक है। यह आपकी ट्रिप के लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

गोकर्ण, कर्नाटक

अगर आप शांति के साथ समंदर का मजा लेना चाहते हैं तो गोवा के बजाय गोकर्ण एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां कम भीड़भाड़, स्वच्छ बीच और आध्यात्मिक वातावरण का संगम देखने को मिलता है। जुलाई में हल्की बारिश के बीच समुद्र का किनारा और हरियाली मन को काफी सुकून देती है।

विज्ञापन

कौसानी, उत्तराखंड

कौसानी को ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। यह जगह हिमालय की खूबसूरत चोटियों, चाय बागानों और शांत वातावरण के लिए मशहूर है। जुलाई में यहां हल्की बारिश और कोहरे के बीच आपको प्रकृति के और करीब जाने का अनुभव मिलेगा। अगर आप अपनी ट्रिप को यादगार बनाना चाहते हैं तो यह जगह एक बेहतरीन विकल्प है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ