बढ़ते मोटापे को कम करने के लिए CEO ने दी सलाह, रेस्तरां के मेनू में ये बदलाव जरूरी

भारत में लगातार लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं, जिनके एक नहीं बल्कि कई सारे कारण हो सकते हैं। इसी को लेकर एडलवाइस म्यूचुअल फंड्स की सीईओ राधिका गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर लोगों को कम खाने और रेस्तरां के मेनू में बदलाव करने की सलाह देती हैं।

Obesity Problem

Obesity Problem

भारत में तेजी से लोग मोटापे का शिकार हो रहे हैं। वहीं, एडलवाइस म्यूचुअल फंड्स की सीईओ राधिका गुप्ता ने भारत में बढ़ते मोटापे की समस्या पर एक आसान लेकिन प्रभावशाली विचार लोगों को दिए हैं। इसका उद्देश्य ज्यादा खाना और खाने की बर्बादी दोनों को कम करना है। मोटापे पर ध्यान देने की सराहना करते हुए राधिका गुप्ता ने इस बातचीत को बहुत जरूरी बताया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझे खुशी है कि हम मोटापे के बारे में खुलकर बात कर रहे हैं। ये एक जरूरी मुद्दा है। खाने-पीने की दुकानों के लिए उनकी सिफारिश है कि सभी मेनू आइटम में आधी प्लेट वाला खाना दें।

उन्होंने सुझाव दिया कि हममें से कई लोग कम मात्रा में खाते हैं, लेकिन प्लेट में मौजूद सारा खाना खत्म कर देते हैं, क्योंकि हमारी सांस्कृतिक कहती है कि खाने को कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए। अकेले खाना खाते समय हमेशा हम अपने खाने के शेयर नहीं कर पाते हैं। अगर इससे मार्जिन में मदद मिलती है, तो रेस्तरां आधे प्लेट की कीमत पूरी प्लेट के 50 प्रतिशत से थोड़ी ज्यादा रख सकते हैं। इससे खाने वालों को कम खाने का एक तरीका मिल जाएगा और वो भी बिना खाना या पैसा बर्बाद किए।

क्या कहती है रिपोर्ट

राधिका गुप्ता की टिप्पणी लेट्स फिक्स अवर फूड (LFOF) के आह्वान के बाद आई है, जो भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय पोषण संस्थान (ICMR-NIN) द्वारा समर्थित एक अभियान है, जिसमें युवाओं के लिए भारत के खाने के तरीके को बदलने का आग्रह किया गया है। समूह ने एक चिंताजनक दोहरे बोझ पर फोकस किया। कहा जा रहा है कि 24 प्रतीशत किशोर कम वजन वाले हैं, जबकि 17 मिलियन से ज्यादा बच्चे और किशोर मोटापे का शिकार हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट

राधिका गुप्ता के इस पोस्ट पर कई सारे कमेंट भी आए। एक ने एक्स पर लिखा कि मैं पूरी तरह से सहमत हूं और ये एक जरूरी सुझाव है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ऐसे मेनू की कल्पना करें जहां डिफॉल्ट रूप से सही हिस्से हो और अपराइजिंग ऑप्ट-इन हो। हमने कॉफी के साथ ऐसा किया है खाने  के साथ क्यों नहीं? छोटे बदलाव, बड़े हेल्थ से जुड़े फायदे दे सकता है। तीसरे यूजर ने सुझाव दिया कि यह बहुत अच्छा सुझाव है। आप ऐसे लोगों को सुझाव दे रही हैं जिनका काम अपने ग्राहकों को भरपेट खाना खाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ