Oats vs Dalia: नाश्ता दिन का पहला और सबसे जरूरी फूड माना जाता है, जो आपके वजन पर भी असर डालता है। ये आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, आपके शरीर को पूरे दिन एक्टिव रखता है और आपके शरीर से एक्स्ट्रा फैट को कम करता है। वजन कम करने के लिए लिए बैलेंस डाइट के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर की भी जरूरत होती है। इसके लिए आप ओट्स और दलिया को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि दोनों में से कौन सा ज्यादा बेहतर होता है? आइए जानते हैं दोनों में से कौन सा ज्यादा हेल्दी ऑप्शन हो सकता है…
वजन घटाने के लिए ओट्स
ओट्स पोषक तत्वों से भरपूर साबुत अनाज है, जो हेल्दी कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और मैंगनीज, प्रोटीन और आयरन जैसे जरूरी मिनरल्स से भरपूर है। सुबह ओट्स खाने से आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और बार-बार खाने की जरूरत कम होती है। कम कैलोरी के साथ ओट्स डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी रखता है और वजन घटाने में मदद करते हैं। ओट्स में मौजूद फाइबर भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है।
ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?
वजन घटाने के लिए दलिया
बारीक पिसे हुए साबुत गेहूं के दानों से बना दलिया काफी हेल्दी माना जाता है। जरूरी विटामिन, खनिज और फाइबर से भरपूर, यह स्वस्थ पाचन और वजन घटाने में मदद करता है। फाइबर की मात्रा आपके पेट को भरा हुआ रहता है और एक्स्ट्रा कैलोरी के सेवन को कम करती है जबकि इसकी कम कैलोरी की मात्रा इसे वजन घटाने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। दलिया हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाकर, पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर रखने में मदद करने के साथ-साथ आंतों को भी बीमारियों से दूर रखता है।
ओट्स या दलिया
वजन घटाने के लिए दलिया और ओट्स को आप अपनी पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। हालांकि, दोनों ही नाश्ते के लिए अच्छे ऑप्शन हैं। दलिया उन लोगों के लिए सही है जो कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला ऑप्शन चाहते हैं। लेकिन वजन घटाने के लिए ओट्स या दलिया को नेचुरल मिठास के साथ मिलाएं और चीनी से बचें। इससे आपकी डाइट हेल्दी बनी रहेगी और आप अपने वजन को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
23 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
3 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
4 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
6 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
10 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines