Oats Idli Recipe: रोजाना कुछ ना कुछ स्वादिष्ट खाने की अपनी इस आदात को हेल्दी डाइट में भी बदल सकते हैं। स्वाद के साथ अगर सेहत का भी ख्याल रखा जाए तो इसके लिए ओट्स इडली एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। रोजाना ब्रेकफास्ट या शाम के नाश्ते में ओट्स इडली (Oats Idli Recipe in Hindi) एक बेस्ट चॉइस हो सकती है।
इसकी आसान विधि को अपनाकर आप मिनटों में घर में ही ओट्स इडली तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको ओट्स इडली बनाने के लिए सामग्री बताने के साथ उसकी विधि के बारे में भी बताने जा रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ओट्स इडली बनाने की सामग्री (Oats Idli Ingredients)
- दो कप ओट्स
- 1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
- 1/2 लीटर हल्की खट्टी दही
- 1 छोटा चम्मच उड़द की दाल
- 1/2 चम्मच तेल
- 1/2 चम्मच चने की दाल
- 2 चम्मच हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- बारीक कटे हुए 1 कप गाजर
- धनिया
- नमक स्वाद अनुसार
- एक चुटकी ईनो (फ्रूट फ्लेवर)
ओट्स इडली बनाने की आसान विधि (Oats Idli Recipe Method)
- ओट्स बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर कढ़ाही रखें।
- कढ़ाही हल्दी गर्म होने पर उसमें ओट्स को हल्के सुनहरे होने तक भूनें।
- इसके बाद ठंड करके मिक्सर में डालकर पाउडर तैयार कर लें।
- अब पैन में तेल डालकर गर्म करें।
- इसमें सरसों, चना की दाल और फिर उड़द दाल को डालकर सुनहरे होने तक भून लें।
- इसके बाद हल्दी, हरी मिर्च और गाजर डालकर पकाएं।
- अब पैन में ओट्स पाउडर, थोड़ी दही और थोड़ा पानी डालकर मिश्रण तैयार कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- अब इडली मेकर में पेस्ट को डालते हुए तैयार कर लें।
- धीमी आंच में इडली मेकर में ओट्स इडली करीब 15 मिनट में तैयार हो जाएगी।
इडली पक गई है या नहीं ये चेक करने के लिए इडली में चाकू डालें, अगर बाहर आसानी से आ रहा है तो इसका मतलब है कि ओट्स की इडली बनकर तैयार हो गई है। अब आप इसे परोस सकते हैं।
और पढ़िए – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
5 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
9 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
13 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
15 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines