Rajma Roll Recipe: राजमा हाई प्रोटीन और फाइबर जैसे गुणों से भरा होता है इसलिए ये आपकी सेहत के लिए फादेमंद माना जाता है। राजमा खाने से आपकी पाचन शक्ति और हड्डियां मजबूत होती हैं। इतना ही नहीं राजमा बजन घटाने में भी मदद करता है।
इसलिए आज हम आपके लिए राजमा रोल (Rajma Roll) बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। रोल के कई प्रकार होते हैं। इसमें वेज रोल, पनीर रोल या चिकन रोल शामिल हैं। राजमा रोल को गेहूं के आटे, कई तरह की सब्जियों और मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। ये स्वाद बहुत टेस्टी और चटपटा लगता है। इसको आप सुबह के नाश्ते में फटाफट बनाकर खा सकते हैं।
राजमा रोल बनाने का जरूरी सामान-
- 2 कप गेहूं आटा
- 1 कप राजमा उबले
- 1 कप पत्तागोभी कटा
- 1 खीरा कद्दूकस
- 1 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 प्याज कद्दूकस
- 1 टमाटर कटा
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून हल्दी
- 1/2 कप दही फेंटा हुआ
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 2-3 टी स्पून टोमेटो सॉस
- 2 टेबलस्पून हरा धनिया
- जरुरत के मुताबिक तेल
- स्वादानुसार नमक
अभी पढ़ें – Parwal Ki Barfi: दिवाली पर बनाएं स्वाद में लजीज परवल की बर्फी, घर पर इस विधि से झटपट करें तैयार
राजमा रोल कैसे बनाएं? (Rajma Roll Recipe)
- राजमा रोल बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बड़े बर्तन में आटा छान लें।
- फिर आप इसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- इसके बाद आप इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालते हुए आटा गूंथ लें।
- फिर आप राजमा को कुकर में डालें और 4-5 सीटी लगाकर उबाल लें।
- इसके बाद आप राजमा को थोड़ा सा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- फिर आप इनको किसी बर्तन में डालकर चम्मच की मदद अच्छे से मैश कर लें।
- इसके बाद आप आटे को लेकर लोइयां बनाएं और एक रोटी बेल लें।
- फिर आप रोटियों को तवे पर डालकर हल्का सा सेक लें।
- इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म कर लें।
- फिर आप इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और भून लें।
- इसके बाद आप इसमें प्याज, टमाटर, हल्दी और जीरा आदि मसाले डालकर भून लें।
- फिर आप इसमें प्याज और टमाटर डालें और नरम होने तक भून लें।
- इसके बाद आप इसमें मैश किए हुए राजमा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- फिर आप इसमें टमाटर सॉस, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा पानी डालकर पका लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में दही को डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
- फिर आप इसमें बारीक लंबा कटा पत्तागोभी, कसा हुआ खीरा और नमक डालकर मिला लें।
- इसके बाद आप रोटी को थोड़ा सा गर्म करके एक प्लेट पर रखें।
- फिर आप इसके ऊपर अच्छे से टमाटर सॉस और गार्लिक चटनी लगाएं।
- इसके बाद आप इसके ऊपर अच्छी तरह से राजमा स्टफिंग को फैला लें।
- फिर आप इसके ऊपर से दही की ड्रेसिंग को डालकर चारों तरफ फैलाकर रोल बना लें।
- अब आपका पौष्टिकता से भरपूर राजमा रोल बनकर तैयार हो गया हैं।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
4 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
6 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
8 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
10 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines