Parwal Ki Barfi: दिवाली पर बनाएं स्वाद में लजीज परवल की बर्फी, घर पर इस विधि से झटपट करें तैयार

Parwal Ki Barfi

Parwal Ki Barfi

विज्ञापन

Parwal Ki Barfi: इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। ये भारत का एक सबसे बड़ा त्योहार है। कोई भी त्योहार बिना मिठाई के अधूरा ही होता है।

ऐसे में आज हम आपके लिए परवल की बर्फी बनाने की विधि लेकर आए हैं। बाजार की मिठाईयां मिलावटी होती है जो कि आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

विज्ञापन

घर पर बने परवल की बर्फी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होते हैं। परवल की बर्फी को बनाकर आप घर आए मेहमानों का मुंह मीठा करा सकते हैं, तो चलिए यहां सीखें परवल की बर्फी (Parwal Ki Barfi) बनाने की विधि-

परवल की बर्फी बनाने का जरूरी सामान-

  • परवल
  • चीनी
  • मावा
  • इलायची पाउडर
  • मिल्क पाउडर
  • केसर

अभी पढ़ें – Anar Custard: नवरात्रि उपवास में खाएं पौष्टिकता से भरपूर अनार कस्टर्ड, ये रही मिनटों वाली रेसिपी

विज्ञापन

परवल की बर्फी कैसे बनाएं? (Parwal Ki Barfi)

  • परवल की बर्फी बनाने के लिए आप सबसे पहले बादाम और पिस्ता को मिक्सी में दरदरा पीस लें।
  • फिर आप परवल को छीलकर अच्छी तरह से धो लें।
  • इसके बाद आप इसको एक ओर से चिरा लगाकर काट लें।
  • फिर आप एक कढ़ाई में पानी डालकर मीडियम आंच पर उबाल लें।
  • इसके बाद आप कढ़ाई में परवल भी डालें और अच्छे से उबालकर गैस बंद कर दें।
  • फिर आप परवल को छानकर थोड़ी देर सूखने के लिए रख दें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में घी डालकर पिघला लें।
  • फिर आप इसमें खोया डालें और गुलाबी होने तक फ्राई करके गैस बंद कर दें।
  • इसके बाद जब मावा ठंडा हो जाए तो इसमें बादाम और पिस्ता का पाउडर डाल दें।
  • इसके साथ ही आप इसमें इलायची पाउडर और केसर डालकर अच्छी से मिला लें।
  • फिर आप इस तैयार मिक्चर को परवल के अंदर स्टफ कर दें।
  • इसके बाद आप एक बर्तन में पानी और चीनी डालकर चाशनी बना लें।
  • फिर आप इसमें परवल की मिठाई को डाल दें।
  • अब आपकी स्वादिष्ट परवल की बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।

अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ