Barley Halwa Recipe In Hindi: जौ एक अनाज है जोकि विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन डी, फास्फोरस, पोटैशियम, सोडियम और जिंक जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा जौ में कोलेस्ट्रॉल की भी जीरों मात्रा मौजूद होती है। इसलिए जौ की मदद से लोग रोटी या पराठा बनाकर खाते हैं।
लेकिन क्या कभी आपने जौ का हलवा ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए जौ का हलवा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये एक ग्लूटन फ्री आहार है इसके सेवन से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपका डायबिटीज भी कंट्रोल में बना रहता है।
अभी पढ़ें – बाजरा गार्लिक रोटी वजन घटाने में बेहद कारगर, इसे कैसे बनाते हैं यहां जानें आसान विधि
इसके अलावा ये आपकी हड्डियों को मजबूती भी प्रदान करता है। इसलिए इस टेस्टी और हेल्दी हलवे को आप किसी भी खास ऑकेजन पर बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं जौ का हलवा (Barley Halwa Recipe) बनाने की रेसिपी-
जौ का हलवा बनाने की सामग्री-
- 1 कप जौ का आटा
- 1/2 कप चीनी
- 3 कप दूध
- 2 चम्मच घी
- 1/2 चम्मच इलाइची पाउडर
- 1/2 कप ड्राई फ्रूट्स
अभी पढ़ें – करवाचौथ पर चुटकियों में तैयार करें टेस्टी और हेल्दी सेब की खीर, ये रही रेसिपी
जौ का हलवा बनाने की रेसिपी- (Barley Halwa Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आप एक पैन में दूध डालकर उबलने के लिए रख दें।
- फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म कर लें।
- इसके बाद आप इसमें जौ के आटा को करीब 4-5 मिनट तक भून लें।
- फिर आप इस भुने हुए आटे में उबला दूध और चीनी डालकर थोड़ी देर तक पकाएं।
- इसके बाद आप इसमें इलाइची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिलाकर गैस बंद कर दें।
- अब आपका पौष्टिकता से भरपूर जौ का हलवा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको कटे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
7 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
12 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
16 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
17 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines