Skin Care: स्किन पर डार्कनेस या पिग्मेंटेशन होना एक ऐसी दिक्कत है जिससे बहुत से लोग दो-चार होते हैं. नाक के ऊपर नजर आ रहे कालेपन की वजह ब्लैकहेड्स भी हो सकते हैं. ब्लैकहेड्स काले दानेदार दिखते हैं. वहीं, नाक के किनारों पर होने वाली पिग्मेंटेशन की वजह स्किन इंफ्लेमेशन भी हो सकती है. ऐसे में अगर आपको भी अपनी नाक के किनारों पर या मुंह के किनारों पर कालापन दिख रहा है तो यहां जानिए इस डार्कनेस से किस तरह छुटकारा पाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – ऑफिस या कॉलेज में पीरियड्स का दाग लग जाए तो क्या करें? बैग में रखी यह चीज आएगी काम
नाक के आस-पास क्यों दिखता है कालापन
नाक या मुंह के आस-पास कालापन दिखना सिर्फ पिग्मेंटेशन के चलते ही नहीं होता है बल्कि यह सेबोरिक डर्मेटाइटिस भी हो सकता है जिसके बाद पोस्ट-इंफ्लेमेटपी पिग्मेंटेशन हो सकती है. इसे सेबोरिक मेलानॉनिस कहते हैं.
नाक के किनारों पर स्किन मुड़ी हुई होती है जिस चलते इस हिस्से पर सीबन का प्रोडक्शन ज्यादा होता है. इस ऑयलीनेस के कारण मलेसेजिया यीस्ट बढ़ने लगता है जो रेडनेस, खुजली, फ्लेकिंग और इंफ्लेमेशन को ट्रिगर कर सकता है. इस बार-बार होने वाली इंफ्लेमेशन से डार्क पिग्मेंटेशन हो सकती है. इसपर सन एक्सपोजर के कारण और बिना किसी प्रोटेक्शन के चलते पिग्मेंटेशन और ज्यादा डार्क और जिद्दी दिख सकती है.
कैसे दूर होगी यह दिक्कत
- नाक के फोल्ड्स पर होने वाली पिग्मेंटेशन को कम करने के लिए सबसे पहले जरूरी है एक्टिव इंफ्लेमेशन से छुटकारा पाना. इसके लिए डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखाया जा सकता है और प्रिस्क्राइब की गई क्रीम या जैल इस प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं.
- ब्रोड स्पेक्ट्रम वाली सनस्क्रीन लगाएं. इससे स्किन और ज्यादा डार्क होने से बचती है.
- जब स्किन की रेडनेस, खुजली और पपड़ी जमना कम हो जाए तो पिग्मेंटेशन कम करने वाले इंग्रीडिएंट्स जैसे कॉजिक एसिड, एरबुटिन या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से हाइड्रोक्विनोन को स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है.
इस बात का ध्यान रखें
कालापन दूर करने से पहले इंफ्लेमेशन को कम करना जरूरी है. बिना इंफ्लेमेशन ठीक किए अगर पिग्मेंटेशन को कम करने पर फोकस किया जाए तो इससे दिक्कत और ज्यादा बढ़ सकती है. साथ ही, कोई भी फेयरनेस क्रीम उठाकर लगाने से भी परहेज करें. स्किन की दिक्कतों में एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी होता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
8 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
10 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
11 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
14 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
15 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
16 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
17 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
18 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines