हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Non Vegetarian Food: ये 5 देश जहां नहीं मिलते हैं वेजिटेरियन फूड, जानें क्यों

Non Vegetarian Food: अगर आप भी वेजिटेरियन है और भारत से बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन देशों में जाने से पहले एक बार जरूर सोच लें, क्योंकि यहां पर आपको वेजिटेरियन खाना मुश्किल से ही मिलेगा।

विज्ञापन
Non Vegetarian Food 

Non Vegetarian Food: शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में कुछ ऐसे देश भी है जहां पर वेजिटेरियन खाना मिलना काफी मुश्किल होता है। कई लोग तो इन देशों में इसलिए भी नहीं जाते हैं, क्योंकि वह वेजिटेरियन होते हैं और उन्हें नॉनवेज खाना पसंद नहीं होता है। ऐसे अगर आप भी वेजिटेरियन हैं और भारत के बाहर जा रहे हैं,  तो इस बात का ध्यान रखें कि कुछ देश में आपको वेजिटेरियन खाना मुश्किल से ही मिलेगा। ये वे देश हैं जहां के लोग नॉनवेज खाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसा माना जाता है कि उनके कल्चर में ही नॉनवेज खाने को ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इन देशों में वेजिटेरियन फूड के सोर्स कम होते हैं। इसलिए भी वहां के लोग नॉनवेज ज्यादा खाते हैं। आइए जानते हैं इनमें किन-किन देशों का नाम शामिल है?

मंगोलिया

मंगोलिया जैसे देश में लोग मटन और डेयरी प्रोडक्ट्स वाले फूड खाना ज्यादा पसंद करते हैं। खानाबदोश परंपराओं और वहां के जलवायु के कारण यहां पर सब्जियों की पैदावार कम होती है, जिसके कारण यहां पर वेजिटेरियन फूड मिलना मुश्किल होता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- शरीर में सूजन को कम करने के लिए खाएं ये 3 फूड, जानें डॉक्टर की राय

अर्जेंटीना

यह देश अपने मांसाहारी फूड के लिए काफी फेमस है। यहां पर आपको ज्यादातर कोयले में पक्के मीट मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप वेजिटेरियन फूड ढूंढ रहे हैं तो उसका मिलना काफी मुश्किल हो सकता है और महंगा भी मिलता है।

विज्ञापन

कजाकिस्तान 

यहां के लोग भेड़ और घोड़े का मीट खाना पसंद करते हैं। इसके अलावा वह डेयरी प्रोडक्ट्स को अपने खाने में शामिल करते हैं। इसलिए यहां पर वेजिटेरियन फूड कम ही मिलता है।

सऊदी अरब

सऊदी अरब के लोग ज्यादातर बकरे का मीट या चिकन खाना पसंद करते हैं। इसलिए यहां पर वेस्टर्न फूड मिलता तो है लेकिन बहुत कम और महंगा जिसे लोग खरीदना पसंद नहीं करते हैं।

विज्ञापन

फ्रांस

फ्रांस के लोग ज्यादातर सीफूड या फिर मांस खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह देश सी फूड के लिए काफी फेमस है, जो आसानी से यहां पर मिल जाता है। ऐसे में अगर आप वेज खाने की तलाश कर रहे हैं, तो ये आपको बहुत मुश्किल से मिलेगा और महंगा भी।

ये भी पढ़ें- Smartwatch से कैंसर का खतरा! रिसर्च में हुआ खुलासा 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola