No Egg Omelet Recipe: आपने अक्सर ये ही सुना होगा कि अंडे का आमलेट बनता है, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि बिना अंडे का भी आमलेट बन सकता है? क्या आपने कभी एगलेस आमलेट टेस्ट किया है? या अगर किसी शाकाहारी के मन में ऐसा ख्याल आता है कि आमलेट का टेस्ट कैसा हो सकता है तो इस एगलेस आमलेट को ट्राई कर सकता है, जो पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी भोजन है। बिना अंडे का आमलेट आप ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक में एन्जॉय कर सकते हैं। यहां तक कि जिन लोगों को अंडे के आमलेट खाने की आदत है लेकिन वो किसी खास दिन या त्योहार के कारण नहीं खा पाते हैं, उनके दिल को सुकून देने के लिए एगलेस आमलेट परफेक्ट हो सकता है।
एगलेस आमलेट बनाने का समय (Cooking Time)
बिना अंडे को आप सिर्फ 15 मिनट तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने की तैयारी में 10 मिनट का समय लगेगा और पकने में सिर्फ 5 मिनट लगेंगे। सुबह के समय अगर कम समय में एक हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना है तो ये एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
ये भी पढ़ें- 30 दिनों में मोमबत्ती की तरह पिघलेगी चर्बी!
Ingredients to make No Egg Omelet
- एक कप बेसन
- एक टमाटर कटा हुआ
- एक कटा हुआ प्याज
- एक हरी मिर्च कटी हुई
- कटा हुआ हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1/4 छोटी चम्मच तेल
- 1/4 छोटी चम्मच अजवाइन
- 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
No Egg Omelet Making Method in Hindi
- एक मिक्सिंग बाउल में सभी कटी सब्जियां और बेसन डालकर मिक्स करें।
- अब हरा धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अजवाइन और हल्दी डालें।
- इसके बाद स्वादानुसार नमक और पानी डालकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- पता घोल तैयार हो जाए तो गैस पर एक नॉनस्टिक पैन या तवा रख दें।
- हल्की आंच के साथ पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला लें।
- अब बेसन का तैयार घोल एक कटोरी या कलछी में डालकर पैन में गोलाकार में फैलाएं।
- दोनों तरफ से इसे सेक लें और फिर इस तरह से मिनटों में एगलेस आमलेट तैयार हो जाएगा।
इसे बनाना जितना आसान है ये स्वाद में भी उतना ही स्वादिष्ट होता है। अगर आपने एग आमलेट खा रखा है तो स्वाद में भी आपको वो अंडे से बना आमलेट लग सकता है, लेकिन असल में ये एगलेस आमलेट कहलाता है जिसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ आप बड़े चाव से खा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Obesity Side Effects: पुरुषों में बढ़ते पेट से हो सकती हैं 5 बीमरियां
संबंधित खबरें
पंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
2 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
3 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
18 hrs agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
20 hrs agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
22 hrs agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoLal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
1 day agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
1 day agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
1 day agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines