White Spots On Face: क्या आपकी भी स्किन पर हैं सफेद दाग? डॉक्टर Subhash Goyal ने कहा करें इस एक पाउडर का सेवन

White Spots On Face Remedy: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके चेहरे पर सफेद दाग-धब्बे हो जाते हैं. जिसके चलते लोग इनसे छुटकारा पाने के लिए क्या कुछ नहीं करते हैं. कभी दवाइयों का सहारा लेते हैं, तो कभी घरेलू नुस्खों का. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं डॉक्टर सुभाष गोयल से कि आप किस तरह से इससे राहत पा सकते हैं.

White Spots on Face

White Spots on Face

विज्ञापन

Skin Care: आज के समय में चेहरे पर दाग-धब्बे होना आम बात है. ज्यादातर लोग इस दिक्कत से जूझ रहे हैं, जिसके चलते कुछ लोग रोजाना जिंदगी में शर्मीदा हो जाते हैं. जिस कारण लोग अपना आत्मविश्वास खो बैठते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं इन सफेद दाग-धब्बों से राहत पाना, तो आइए जानते हैं डॉक्टर सुभाष गोयल के ऐसे उपाय के बारे में, जिसे आप आसानी से अपना सकते हैं. साथ ही घर पर इस पाउडर को आराम से बना सकते हैं और इसका सेवन कर सकते हैं.

इस तरह बनाएं पाउडर

अगर आप भी चेहरे पर हो रहे सफेद दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो इसके लिए आप डॉक्टर सुभाष गोयल के बताए एक पाउडर का सेवन कर सकते हैं. जिसे बनाने के लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत होगी. इस पाउडर के लिए आप सबसे पहले एक पूरा अखरोट लें. इसके बाद आप इस अखरोट को गैस की आंच पर भून लें. जैसे ही यह काला हो जाए, आप इसे पीस लें. पीसने के बाद आप इसका पाउडर बना लें. पाउडर इतना महीन हो कि आराम से खाया जा सके. अब इसमें आप एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और रोज सुबह-शाम इसका सेवन करें. बस इस तरह से आपका पाउडर रेडी हो जाएगा. अगर आप इसे रोजाना खाते हैं तो आपको काफी ज्यादा लाभ हो सकता है, साथ ही चेहरे के सफेद दाग भी खत्म हो सकते हैं.

विज्ञापन

सफेद दाग-धब्बों के लिए पाउडर के लाभ

इस पाउडर के नियमित सेवन से चेहरे के सफेद दाग-धब्बों में धीरे-धीरे कमी आती है. अखरोट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और नारियल तेल की नमी और पोषण त्वचा की रंगत सुधारने में मदद करते हैं. यह मिश्रण त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है, प्राकृतिक रूप से रंग को संतुलित करता है और त्वचा को स्वस्थ बनाता है. इसके अलावा, यह पाउडर शरीर के इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है और अंदर से त्वचा को चमकदार और निखरी हुई बनाता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ