Nishi Singh Net Worth: जब भी कोई सेलेब इवेंट पर आता है तो हर आम इंसान यही सोचता है कि ये सेलिब्रिटीज इतना खूबसूरत लुक कैसे ले लेते हैं। तो आपको बता दें कि उनकी इस खूबसूरती का राज उनके मेकअप और हेयर आर्टिस्ट होते हैं जो उन्हें हर इवेंट के लिए तैयार करते हैं। उनमे से कुछ ऐसे भी हैं जो सिर्फ एक नहीं बल्कि बहुत से सेलिब्रिटी का मेकअप करते हैं और निशी सिंह का नाम उन मेकअप आर्टिस्ट की लिस्ट में मौजूद है।
NMACC के लॉन्च इवेंट में नीता अंबानी बहुत शानदार और खूबसूरत दिख रही थी, नीता अंबानी के पूरे लुक को निशी सिंह ने बेहतरीन तरीके से स्टाइल किया था। यही नहीं निशि ने बॉलीवुड के कुछ सबसे बड़े सितारों के साथ भी काम किया है। आइये आगे आगे जानते हैं फेमस आर्टिस्ट निशि सिंह के बारे में।
जानिए कौन हैं निशी सिंह?
निशी सिंह जमशेदपुर की रहने वाली हैं जिन्होंने ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। बिरसानगर में जन्मी और पली-बढ़ी हैं। उनका पूरा परिवार जमशेदपुर में है, उनके माता-पिता और नाना-नानी से मिलने वो जाती हैं। उनके नाना रामलखन सिंह, टाटा मोटर्स में काम करते हैं, और उनके पिता अजय कुमार सिंह, एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।
ये भी पढ़ें- Old Saree DIY: पुरानी साड़ी को न समझे बेकार! 5 Ideas से करें नई Dress तैयार
निशी सिंह ने दिल्ली में सात साल की पढ़ाई और अमेरिका में छह महीने काम किया है। 10 साल से भी अधिक समय से निशि सिंह बॉलीवुड के सितारों के साथ काम कर रही है और धड़क, जुग जुग जीयो, भूल भुलैया 2, पृथ्वीराज चौहान, घोस्ट स्टोरीज़ जैसी फिल्मों में सेलेब्स का मेकअप किया हैं। उनके क्लाइंट्स में कियारा आडवाणी, मीरा कपूर, यामी गौतम, सारा अली खान, फातिमा सना शेख, शनाया कपूर, जान्हवी कपूर और मृणाल ठाकुर जैसी बड़ी अभिनेत्रियां शामिल हैं।
हर इवेंट में करती हैं इतना चार्ज
निशी सिंह हर इवेंट के लिए 30,000 रुपये से ज्यादा की फीस लेती हैं। जमशेदपुर से बॉलीवुड के ग्लैमर तक का उनका सफर इस बात का उदाहरण है कि कोई भी व्यक्ति अपनी कड़ी मेहनत से कितनी ऊंचाइयां को हासिल कर सकता है।
संबंधित खबरें
रोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 hr agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
5 hrs agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
19 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
22 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
1 day agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines