News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
DIY Old Saree to New Dress: जब किसी शादी या पार्टी में जाना हो तो लड़कियों की सबसे पहली प्रॉब्लम होती है कि पार्टी में जाने के लिए उनके पास कपड़ें नहीं होते। उन्हें हर फंक्शन के लिए कुछ नया चाहिए। इसलिए पहले लिए हुए सभी कपड़ें अलमारी में ऐसे ही पड़े रह जाते हैं और उनका इस्तेमाल नहीं हो पाता, जिसमे पुरानी साड़ियों का तो अलग ही भंडार होता है। अगर आपका हाल भी कुछ ऐसा ही है तो आप आपकी वॉर्डरोब में पुरानी साड़ियों से एक नया लुक क्रीट कर सकतीं हैं जो पहनने में एक दम स्टाइलिश और नया लगेगा। आइए, जानें

आपकी किसी पुरानी साड़ी से आप एक अनारकली सूट बनवा सकती हैं इससे आपकी पुरानी साड़ी भी यूज हो जाएगी और एक नया ऑउटफिट भी तैयार हो जाएगा। बस ध्यान रहे कि वो साड़ी थोड़ी हैवी हो जिससे सूट थोड़ा घेरेदार और सुंदर लग सके।

अगर आपके घर में मम्मी या दादी की कोई पुरानी और सुंदर साड़ी हैं तो उससे आप एक लहंगा भी बनवा सकतीं हैं। बस इसके लिए आपको शिफॉन या बनारसी साड़ी में से कोई सेलेट करनी होगी क्योंकि किसी और कपड़ें का लंहगा अच्छा नहीं लगेगा।

ऐसी ड्रेस आज कल काफी ट्रेंड में है जो मार्केट से खरीदने पर बहुत महंगी मिलती है लेकिन आज हम आपको बताएंगे की कैसे आप इसे एक पुरानी साड़ी से भी बना सकतें हैं। ये बनने के बाद बहुत खूबसूरत लगेगी।

अगर आपके पास कोई प्लेन साड़ी है तो आप उस साड़ी से एक सिंपल डेली पहनने वाली कुर्ती बनवा सकतें हैं। जो पहनने में नई और सुंदर लगेगी। एक कुर्ती के अलावा आप शार्ट कुर्ती, टॉप आदि भी बनवा सकतें हैं।

आज के समय में शरारे के ट्रेंड को हर कोई लड़की फॉलो कर रही है अगर आपके पास कोई हैवी वर्क की हुई साड़ी मौजूद है तो उस साड़ी से आप एक शरारा बनवा सकतीं हैं। जिसे आप किसी भी क्रॉप टॉप या कुर्ती के साथ पहन सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।