Nighttime Ritual For Deep Sleep: भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव मुक्त रहना बहुत मुश्किल हो गया है। कभी घर की टेंशन तो कभी ऑफिस की चिंता से लोग हर समय तनाव में रहते हैं। इसका असर उनकी हेल्थ पर तो पड़ता ही है। साथ ही उन्हें अच्छे से नींद भी नहीं आती है। भरपूर नींद न आने से व्यक्ति पूरा दिन चिड़चिड़ा रहता है, जिसका असर उसके काम पर भी पड़ता है।
अगर आपको भी अच्छे से नींद नहीं आती है या फिर रात में बार-बार नींद अपने आप टूट जाती है। तो इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ सकता है। इससे आपके दिमाग पर असर पड़ेगा, जिससे आपकी मानसिक हेल्थ प्रभावित होगी। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव करें ताकि आपको अच्छी नींद आए। इसके अलावा आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें अगर आप सोने से पहले नियमित रूप से फॉलो करेंगे। तो आपकी नींद प्रभावित नहीं होगी। इसके अलावा आपको भरपूर नींद आएगी। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में।
ये भी पढ़ें- सावधान! एक्सरसाइज करते समय दिखें ये 4 संकेत तो खतरे में है दिल
बालों में तेल लगाकर मसाज करें
अगर आपको रात मे नींद नहीं आती है तो ऐसे में सोने से पहले बालों में तेल लगाएं। बालों में तेल की मालिश करने से उन्हें पोषण मिलेगा, जिससे वो मजबूत होंगे। तेल लगाने के बाद फिर अपने बालों में धीरे-धीरे पीछे की ओर कंघी करें। इससे आपका माइंड रिलैक्स होगा और आप तरोताजा महसूस करेंगे। इसी के साथ इस उपाय से बालों की ग्रोथ भी बढ़ेगी।
इस तरह करें हाथों की मसाज
अच्छी नींद के लिए सबसे जरूरी है कि आप तनाव मुक्त रहें। इसके लिए सोने से पहले आप एक टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले अपने एक हाथ को ऊपर कर अपनी गर्दन के पीछे ले जाएं। इसके बाद अपनी बगल पर धीरे-धीरे मुक्का मारें। 5 से 10 मिनट रोजाना दोनों हाथ में अगर आप इस तरह से मसाज करेंगे। तो आपको नींद से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा आपकी थकान भी कम हो जाएगी। हाथों की मसाज करने के बाद एक-एक करके अपने दोनों पैरों की पिंडलियों पर भी हल्के-हल्के से थपथपाएं। इससे आपका सारा तनाव दूर हो जाएगा और आप रिलैक्स फील करेंगे।
तलवों की मसाज करें
हाथ और पैर की मसाज करने के बाद पैरों के तलवे की भी मसाज करें। तलवों पर पहले तेल लगाएं। फिर उन्हें हल्के हाथों से थपथपाएं। अगर आपके तलवे में दर्द होगा, तो इस उपाय से आपको आराम मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips: छींक आना हर समय अशुभ नहीं, जानें खाना खाते से नहाते समय तक, कब इसका आना शुभ?
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया
3 hrs agoभाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की रेसिपी
12 hrs agoकरवा चौथ पर लाल ही नहीं, इन रंगों के कपड़ों में भी दिखेंगी बेहद खूबसूरत
12 hrs agoबाथरूम में कदम रखते ही आती है बदबू तो टॉयलेट सीट पर छिड़क दें यह चीज
13 hrs agoऑनलाइन शॉपिंग पड़ सकती है भारी, ठगी से बचने के लिए अपनाएं ये टिप्स
13 hrs agoरूसी से सिर में होती है खुजली तो मेथी का यह नुस्खा आएगा काम, यहां जानिए
15 hrs agoनहीं है आलता तो इन चीजों से कीजिए तैयार, यहां जानिए घर पर Alta कैसे बनाएं
15 hrs agoकरवा चौथ पर पत्नी के लिए खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
1 day agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
1 day agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines