हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

उम्र से 5 साल पहले ही बूढ़ी हो जाएगी स्किन, एक्सपर्ट ने कहा सोने से पहले कभी ना करें ये 3 गलतियां

Skin Aging Causes: क्या आपकी स्किन भी सही स्किनकेयर रूटीन और पूरी नींद के बाद भी डल दिखती है? इसकी वजह रात की कुछ गलत आदतें हो सकती हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानिए वो 3 गलतियां जिन्हें बदलकर आप अपनी स्किन को लंबे समय तक ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रख सकते हैं.

विज्ञापन
सोने से पहले ये 3 गलतियां स्किन को कर सकती हैं खराब!

Skin Care Mistakes: हर कोई सुंदर दिखने के लिए अपने चहरे की चमक बनाए रखना चाहता है. इसके लिए लोग कई तरह की महंगी क्रीम इस्तेमाल करते हैं, 7 से 8 घंटो की नींद लेते हैं लेकिन फिर भी उनका एक ही सवाल होता है कि उनकी स्किन की चमक या ग्लो कम क्यों होता जा रहा है और उनकी स्किन समय से पहले ही बूढ़ी क्यों दिखने लगी है. सही डाइट लेने, नींद पूरी करने और अच्छे स्किनकेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बाद भी स्किन डल होने की असली वजह को हाल ही में आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने इंस्टाग्राम के एक वीडियो में बताया है. डॉ. सलीम जैदी ने 3 ऐसी आदतें बताई हैं जिनकी वजह से आपकी स्किन वक्त से पहले ही बूढ़ी दिख सकती है. आइए जानते हैं इन 3 गलतियों के बारे में जो आपको रात में नहीं करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- सावन के त्योहारों में अलग दिखना है? ट्राई करें ये 7 ट्रेंडिंग ग्रीन कुर्ती डिजाइन, तारीफें करते नहीं थकेंगे लोग

स्किन को बूढ़ा बना सकती हैं ये 3 गलतियां

मोबाइल को बगल में रखकर सोना

विज्ञापन

आजकल की लाइफस्टाइल में ये एक ऐसी गलती है जो लगभग हर दूसरा व्यक्ति कर रहा है. ज्यादातर लोग सोते समय अपने मोबाइल फोन को तकिए के नीचे या अपने सिर के पास रखकर सोते हैं. डॉक्टर सलीम जैदी का कहना है कि मोबाइल फोन से EMF रेडिएशन निकलती हैं. ये रेडिएशन हमारी बॅाडी में मौजूद मेलाटोनिन हार्मोन पर सीधा असर डालती हैं. मेलाटोनिन सिर्फ नींद का ही हार्मोन नहीं है बल्कि ये हमारी स्किन की चमक को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण रोल निभाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस हार्मोन के बस 30% कम होने से हमारी स्किन 10 साल बूढ़ी दिख सकती है. ये EMF रेडिएशन मोबाइल फोन को फ्लाइट मोड पर रखने से भी बन्द नहीं होती है इसलिए सबसे अच्छा विकल्प है कि आप अपने सभी डिजिटल डिवाइस को रात में सोते समय खुद से दूर रखें.

पूरी रात लगातार AC में सोना

विज्ञापन

गर्मी के मौसम सें भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग रात-रात भर AC चलाकर सोते हैं. AC कमरे की सारी नमी को खींच लेता है और कमरे की हवा को ड्राई बना देता है जिसके कारण आपकी स्किन भी 7-8 घंटे तक AC में रहने की वजह से ड्राई हो जाती है. स्किन ड्राई होने की वजह से फाइन लाइंस, डार्क सर्कल और झुर्रियों जैसी समस्या काफी बढ़ जाती है. लेकिन, गर्मी में बिना AC के सोना भी मुमकिन नहीं है इसके लिए कमरे में एक बाल्टी पानी या किसी और बर्तन में पानी करके रख दीजिए जिससे आपके कमरे की नमी पूरी तरह खत्म नहीं होगी.

रात के खाने में देरी

विज्ञापन

    अगर आप भी रात को 9 बजे के बाद या फिर देर से खाना खाते हैं तो इससे भी आपकी स्किन समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है. डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि सोने के कुछ देर बाद ही बॅाडी में ग्रोथ हॉर्मोन रिलीज होता है जिसका काम बॅाडी में नई शैल्स बनाना और उन शैल्स को हेल्दी रखना होता है. लेकिन, जब हम देर से खाना खाते हैं तो हमारी बॅाडी की ज्यादा एनर्जी उस खाने को पचाने में खर्च होती है. इसलिए स्किन को रिपेयर होने का समय न मिलने के कारण स्किन पर समय से पहले बुढ़ापा झलकने लगता है.

    महंगे-महंगे स्किन प्रोडक्टस से ज्यादा आपकी रात की आदतें स्किन की चमक और उम्र तय करती हैं. केवल अपनी लाइफस्टाइल में ये छोटे-छोटे बदलाव करने से आप एक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पा सकते हो.

    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें – हेयर परफ्यूम और रेगुलर परफ्यूम में क्या है फर्क? ज्यादातर लोग कर बैठते हैं ये गलती

    अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

    विज्ञापन

    संबंधित खबरें

    न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

    First published on:

    Know More: Editorial Guidelines

    लेख समाप्त

    लेखक के बारे में

    Seema Thakur

    सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
    ... और पढ़ें

    ताज़ा खबरें

    Sponsored Links by Taboola