New Year 2026: साल के आखिरी दिन डिनर में तैयार करें रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर टिक्का, यहां जानिए किन सामग्रियों का करना होगा इस्तेमाल

Paneer Tikka Recipe: अपने परिवार के साथ साल 2025 का आखिरी यादगार बनाने के लिए आपको डिनर में पनीर टिक्का बनाना चाहिए. इसका स्वाद ऐसा है कि आपको बाहर से मंगवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और किसी को पता भी नहीं चलेगा कि उसे आपने घर पर तैयार किया है.

Paneer Tikka Recipe

नए साल की पार्टी में पनीर टिक्का बनाना अच्छा विकल्प है. Image Credit- Freepik

New Year Dinner Recipe: नए साल का स्वागत करने के लिए लोग काफी उत्सुक रहते हैं और घर पर ही तरह-तरह के व्यंजन तैयार करते हैं. ज्यादातर लोग स्वादिष्ट और कुछ अलग बनाने की तलाश में रहते हैं, क्योंकि साल के आखिरी दिन कई लोग पार्टी होस्ट कर रहे होते हैं और परिवार को कुछ स्पेशल खिलाने की तलाश में रहते हैं. ऐसे में कई बार लोगों के समझ में नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए कि बाहर से मंगवाने की जरूरत ना पड़े. हालांकि, कई लोग पनीर टिक्का बनाने की सोचते हैं, लेकिन उन्हें सही रेसिपी नहीं मालूम होती. ऐसे में यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां हम आपको घर पर बिना तंदूर के पनीर टिक्का बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसे फॉलो करने के बाद एकदम स्वादिष्ट डिश तैयार की जा सकता है.

पनीर टिक्का बनाने की आसान विधि | Paneer Tikka Banane Ki Aasan Vidhi

सामग्री

  • पनीर- 300 ग्राम
  • दही- 1 कप
  • लहसुन-अदरक का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • सरसों का तेल- जरूरत के हिसाब से
  • शिमला मिर्च- 2 कटी हुई
  • प्याज- 1
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. अब एक कटोरी में छोटे-छोटे टुकड़े में काटकर रखें और दूसरे बाउल में दही और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर मिलाएं.
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला और चाट मसाला डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. ऊपर से नींबू और सरसों का तेल डालकर कुछ देर के लिए रख दें.
  • फिर इसमें नमक और बाकी सामग्रियों को भी डाल दें. अब पनीर टिक्का को डालकर हल्के हाथों से मिलाएं और लगभग कुछ देर के लिए रख दें.
  • इस दौरान गैस पर तवा गर्म करने के लिए रखें और पनीर के टुकड़े को हल्की आंच पर फ्राई करें. साथ ही, कटी हुई शिमला मिर्च को भी डाल दें और लगभग 10 मिनट तक पकाएं.
  • पनीर टिक्का पकाने के बाद एक प्लेट में निकालें और ऊपर से दही की ग्रेवी डालें. चाट मसाला और नींबू का रस डालकर प्याज और हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल को पार्टनर के लिए कैसे बनाएं स्पेशल? नई-नई शादी हुई है तो जरूर करें ये काम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ