बॉलीवुड की हसीनाओं के ये हैं 6 पार्टी लुक्स, आप भी New Year पर कर सकती हैं ट्राई!
New Year Party: क्या आप भी न्यू ईयर की पार्टी के लिए ड्रेस ढूंढ रही हैं, तो बॉलीवुड की इन हसीनों के लुक्स से आइडियाज ले सकती हैं।
Edited By News24 हिंदी

Edited By News24 हिंदी

New Year Party: नया साल बस कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है और इस टाइम पर हर लड़की की एक टेंशन रहती है कि न्यू पार्टी के लिए क्या पहने, तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है आज हम आपके लिए बॉलीवुड की हसीनाओं के कुछ खास लुक्स लेकर आये हैं, जिन्हें आप इस न्यू ईयर पार्टी पर पहनकर सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बन सकती हैं।
सबसे पहले हम बात करेंगे फिल्म ‘Animal’ की फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के स्टाइलिश लुक की। अगर न्यू ईयर पार्टी (New Year Party) पर आप सबसे हटके दिखना चाहती हैं, तो इस एक्ट्रेस का ये शिमरी बैकलेस गाउन ट्राई कर सकती हैं। ये इस इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट रहेगा।
हाल ही में आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की है जिससे आप न्यू ईयर (New Year Party) के लिए एक पार्टी लुक तैयार कर सकती हैं। इस फोटो में एक्ट्रेस ने डीप नेक मिनी ड्रेस कैरी की हुई है। इस लुक को उन्होंने स्ट्रेट बालों के साथ पूरा किया है।
अगर आप नए साल की पार्टी में सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनना चाहती हैं, तो आपको कियारा आडवाणी के इस लुक को कैरी करना चाहिए। इस तस्वीर में उन्होंने टू पीस शाइनिंग ड्रेस पहनी है, जिसमे वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
अगर आप ब्लैक कलर को बहुत पसंद करते हैं, तो आपको जाह्नवी कपूर के इस लुक को जरूर ट्राई करना चाहिए। इस फोटो में उन्होंने डीप नेक गाउन कैरी किया हुआ है। जिसमें एक्ट्रेस काफी गॉर्जियस दिख रही है।
ये भी पढ़ें- Weekend पर घूमने का है प्लान?
दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पार्टी लुक शेयर किया था जिसमें वे काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। उन्होंने इस तस्वीर में फ्लोरल ड्रेस कैरी की हुई है। आप भी चाहें तो इस ड्रेस को अपनी न्यू ईयर पार्टी की ड्रेस बना सकती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: