Best To Visit For The New Year: नया साल आने में बस कुछ ही वक्त बचा है. ऐसे में अगर आप कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास बहुत अच्छा मौका है. इस बार 2025 का आखिरी दिन बुधवार को पड़ रहा है. ऐसे में आपके पास 4 से 5 दिन ट्रिप प्लान करने का अच्छा मौका है. आप 2 दिन या 1 दिन का ऑफ अप्लाई करके नए साल का स्वागत कहीं बाहर कर सकते हैं. आप विदेश भी जाने का प्लान बना सकते हैं, लेकिन हम आपको कुछ बजट फ्रेंडली इंडियान डेस्टिनेशन के बारे में जानकारी देंगे जहां पर परिवार के साथ मजे से घूमा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- Christmas Crowded Places: क्रिसमस पर इन जगहों पर मिलेगा सिर्फ लंबा जाम, घूमना बन जाएगा सिरदर्द और भीड़ बिगाड़ देगी पूरा मूड
कैसे करें लॉन्ग वीकेंड प्लान?
31 दिसंबर 2025 को बुधवार का दिन है. आप गुरुवार यानी 1 जनवरी 2026 और शुक्रवार यानी 2 जनवरी का ऑफ अप्लाई कर सकते हैं. बाकी आपको शनिवार और रविवार का ऑफ मिलेगा ही, जिसे मिलाकर आपको कुल 4 दिन का लॉन्ग वीकेंड मिल जाएगा. वहीं, कई जगहों पर 1 तारीख की छुट्टी होती है तो आप 31 दिसंबर और 2 जनवरी का ऑफ ले सकते हैं और एक अच्छी ट्रिप प्लान कर 2025 को अलविदा कह सकते हैं.
इन जगहों पर कहें 2025 को अलविदा
गुजरात- आप 3 दिन गुजरात की गलियों में घूमने का प्लान बना सकते हैं. यहां की परंपरा, खान-पान और परिधान बहुत ही अलग है. नए साल के जश्न में गुजरात अलग ही नजर आता है. आपको यहां पर हैंडीक्राफ्ट्स, आर्किटेक्चर, मंदिर और वाइल्ड लाइफ के साथ सब-कुछ मिलेगा. आप लक्ष्मी विलास पैलेस, गिरमल वॉटरफॉल्स, रन ऑफ कच्छ या सतपुड़ा के पर्वत पर जा सकते हैं.
गोवा- गोवा भारत के बेस्ट टूरिस्ट प्लेस में से एक है. आप यहां पर घूमने का प्लान बना सकते हैं और परिवार के साथ बीच पर 2025 को अलविदा कह सकते हैं. बता दें यहां के बीच पर घूमने का एक अलग ही मजा है. हालांकि, आप गोवा में होटल बुक करके नाइट पार्टी भी प्लान कर सकते हैं. गोवा वैसे ही बेस्ट सीफूड के लिए जाना जाता है, अगर आपको पसंद है तो यहां पर जरूर जाएं.
कोवलम- यह केरल के तिरुवनंतपुरम जिले में मौजूद है और बहुत ही खूबसूरत है. यह जगह खासतौर से अपने बीच और ताड़ के पेड़ों के लिए जानी जाती है. अगर आप भीड़-भाड़ से अलग कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए बेस्ट है.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के हैदराबाद हाउस में होगी पुतिन की स्पेशल मेजबानी, जानें क्या है इसका रोचक इतिहास?
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
13 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
15 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
15 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
19 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
20 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
21 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
22 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
22 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines