Relation Tips: जीवनसाथी के साथ अच्छे संबंध और पारिवारिक खुशहाली अक्सर हमारी छोटी-छोटी आदतों के चलते रहते हैं। हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया है कि जो पति अपनी पत्नियों की बात सुनते हैं और उनके विचारों को महत्व देते हैं, वे अपने जीवन में ज्यादा संतुष्ट और खुश रहते हैं। हालांकि, पुरुषों के लिए शादी का अर्थ माना भी यही जाता है कि सुखी पत्नी, सुखी जीवन। अब इस बात को पूरी तरह साबित कर दिया गया है।
अमेरिकन स्टडी में खुलासा
अमेरिका के गॉटमैन इंस्टीट्यूट के शोधकर्ता डॉक्टर जॉन गॉटमैन ने इस सच्चाई को दुनिया के सामने रखा है। वे कहते हैं कि अटूट वैवाहिक जीवन को वर्षों तक अध्ययन करने के बाद मैं नवविवाहित लोगों को सलाह दूंगा कि वे अपनी पत्नी को खुश रखें। वे सिर्फ अपने पारिवारीक जीवन नहीं बल्कि करियर में भी सफल होते हैं।
ये भी पढ़ें-DIY Jewelry Cleaning Tips: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी हो गई काली? ये 2 ट्रिक से चमकाएं मिनटों में
कैसे पत्नी बन रही सफलता की सीढ़ी?
शादीशुदा मर्दों के उन्नत पेशेवर जीवन को सफल बनाने में पत्नियों की अहम भूमिका होती है। शोधकर्ता बताते हैं कि पत्नियों का मार्गदर्शन अन्य की तुलना में बेहतर होता है। इसलिए, उन्हें मौका देना जरूरी है। वे आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाती है और सही जगह पर आपके द्वारा किए गए किसी भी गलत कार्य का डटकर विरोध करती हैं।
विरोध करना नहीं है फायदेमंद
रिलेशनशिप विशेषज्ञ जॉन गॉटमैन का कहना है कि पुरुषों को अपनी पत्नियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव को स्वीकार करना चाहिए और उनकी पारंपरिक सोच के बदलाव का विरोध नहीं करना चाहिए। गॉटमैन बताते हैं कि अक्सर पुरुष अनजाने में उनकी कई बातों और विचारों का विरोध कर देते हैं, जो सामान्य है, लेकिन अब समय आ गया है कि इसे बदला जाए। रोजमर्रा के जीवन में उनकी राय को महत्व देना और छोटे-छोटे निर्णयों में उन्हें शामिल करना न केवल रिश्ते को मजबूत बनाता है बल्कि पुरुष की खुशहाली और संतुष्टि को भी बढ़ाता है।
ये भी पढ़ें- Home Decor: चाहते हैं बॉलीवुड स्टाइल जैसा लग्जरी घर? रोशनी चोपड़ा ने बताए आसान तरीके
संबंधित खबरें
दिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
3 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
5 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
5 hrs agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
8 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
10 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
11 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
12 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
12 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
1 day agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines