हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स, बिगड़ जाएगी सेहत

अप्रैल के महीने में तापमान बढ़ जाता है जिस वजह से कुछ लोगों की अचानक मौसम परिवर्तन होने पर तबीयत खराब होने लगती है। अगर आप पूरे साल हेल्दी और निरोगी रहना चाहते हैं, तो साल के सिर्फ इस महीने में गलती से भी न खाएं ये 3 फूड्स।

विज्ञापन

गर्मियों की शुरुआत होते ही हमें अपनी डाइट का सबसे पहले ख्याल रखने की जरूरत होती है। अप्रैल का महीना Summer सीजन की शुरुआत का पहला महीना माना जाता है। इस महीने में तापमान में परिवर्तन हो जाता है, जिस वजह से लोग पंखे और एयर कंडीशनर में रहने लगते हैं। लोग इस महीने में ठंडा पानी पीने की आदत को भी बढ़ावा दे देते हैं। ये सभी आदतें स्वास्थ्य के लिए सही नहीं मानी जाती हैं। कहते हैं कि अप्रैल के महीने में हमारा भोजन जैसा होता है, हमारा शरीर पूरे साल वैसा ही करता है। अगर हम सही फूड्स का चयन नहीं करेंगे, तो रोगी बन सकते हैं। यदि अच्छा खाना खाते हैं, तो स्वस्थ रहेंगे। हम आपको अप्रैल में क्या न खाएं, इस बारे में बता रहे हैं।

इन 3 चीजों को अप्रैल में खाने से बचें:

1. भिंडी (ओकरा)

भिंडी की सब्जी को भी अप्रैल के महीने में खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, यह सब्जी बलगम बनाने वाली होती है और अंदरुनी गर्मी को बढ़ा सकती है, जिससे गर्मी के मौसम में पाचन धीमा कर सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बॉडी में रोज दिखते हैं विटामिन बी-12 की कमी के ये संकेत

2. रिफाइंड चीनी

विज्ञापन

हमें अप्रैल के महीने में सफेद चीनी का सेवन भी कम करना चाहिए। इससे सूजन हो सकती है। शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है और इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे आपको हीट स्ट्रोक और त्वचा संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

3. उड़द की दाल (काली दाल)

विज्ञापन

इस महीने में यह दाल पचाने में भारी होती है। उड़द दाल खाने से शरीर की गर्मी भी बढ़ती है और पेट फूलने या अपच की समस्याएं भी हो सकती हैं। अगर किसी को पाचन से संबंधित समस्याएं रहती हैं या पित्त की समस्या रहती है, तो उन्हें इस दाल को खाने से बचना चाहिए।

क्या बोली एक्सपर्ट?

न्यूट्रिशनिस्ट हेतल छेड़ा बताती हैं कि आयुर्वेद में अप्रैल को साल का सबसे अहम महीना माना जाता है। यह महीना सभी के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है क्योंकि इस महीने हम जैसा खाना खाते हैं, हमारा शरीर वैसे ही रिएक्ट करेगा। अप्रैल की डाइट पर सही ध्यान दिया जाएगा, तो आप पूरे साल फिट रहेंगे। बिल्कुल वैसे ही इस महीने में हमें गर्म तासीर और कुछ रिफाइंड प्रोसेस से तैयार चीजों को खाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

क्या खाएं?

  • गोंद कतीरा खाएं।
  • नारियल पानी पिएं।
  • धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल करें।
  • करेले और नीम के पत्तों का सेवन करें।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola