---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

बॉडी में रोज दिखते हैं विटामिन बी-12 की कमी के ये संकेत, एक्सपर्ट से जानें सही इलाज

हमारे शरीर में विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण कमजोरी, बीमारियां और खून की कमी हो सकते हैं। यह विटामिन बॉडी में ब्लड काउंट को बढ़ाने में मदद करता है। शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने पर कई प्रकार के लक्षण नजर आते हैं, जो सामान्य होते हैं। इन्हें समझने के लिए पढ़ें खबर।

---विज्ञापन---

शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने से आप गंभीर बीमारियों के घेरे में आ सकते है। यह विटामिन शरीर के सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक माना जाता है। यह अन्य विटामिनों की भी पूर्ति करने में सहायता प्रदान करता है। इस विटामिन की मदद से शरीर को जरूरी मिनरल्स और अच्छी सेहत मिलती है। यह विटामिन शरीर में डीएनए के विकास में मदद करता है, मांसपेशियों का विकास करता है और रेड ब्लड सेल्स का काउंट बढ़ाता है। ऐसे में आपको समझने की जरूरत है कि यह विटामिन क्यों महत्वपूर्ण है। इस विटामिन की कमी से शरीर में कौन-कौन से लक्षण नजर आते हैं।

विटामिन बी-12 क्यों जरूरी?

Vitamin B-12 एक वाटर सॉल्यूबल विटामिन होता है, जो मसल्स, बोन्स समेत ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने से एनीमिया, पीलिया और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर के साथ-साथ ऑटोइम्यून डिजीज भी हो सकते हैं। इस विटामिन की जरूरत हमें रोजमर्रा की दिनचर्या के कार्यों को करने के लिए भी होती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बैली फैट घटाने के लिए शाम 6 बजे के बाद कभी न खाएं ये फूड्स

क्यों होती है इस विटामिन की कमी?

आमतौर पर इस विटामिन की कमी आहार में पर्याप्त पोषण न होने पर होती है जैसे कि सही विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट्स और मिनरल्स की कमी। गट हेल्थ सही न होने से भी खाने से हमें जरूरी पोषक तत्वों का अवशोषण करने में दिक्कत आती है। कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स में शाकाहारियों के नॉनवेज न खाने के चलते भी इस विटामिन की कमी के बारे में बताया गया है।

---विज्ञापन---

विटामिन बी-12 की कमी के लक्षण (Vitamin B-12 Deficiency)

1. सुन्नपन और झुनझुनी

विटामिन बी-12 की कमी से हाथों और पैरों में झुनझुनी महसूस होती है। जिसके शरीर में इस विटामिन की कमी होती है, उसे रोजाना यह समस्या होती है। दरअसल, इस विटामिन की कमी होने से मांसपेशियों में कमजोरी हो जाती है।

---विज्ञापन---

2. कमजोर याददाश्त

अगर आप रोजाना भूलने की समस्या या काम में फोकस न करने जैसी चीजों को फेस कर रहे हैं, तो आपको कमजोर याददाश्त की समस्या है। यह भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से होने वाली समस्या है।

---विज्ञापन---

Vitamin b 12 deficiency

3. दिल की धड़कन

---विज्ञापन---

अगर आपको अपनी हार्ट बीट में बदलाव महसूस हो रहे हैं, तो यह भी विटामिन बी-12 की कमी का लक्षण होता है। इस विटामिन की कमी होने से खून की कमी भी हो जाती है, जिससे अनियमित दिल की धड़कन और सांस फूलने की समस्या होती है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

भारत के मशहूर हार्ट स्पेशलिस्ट डॉक्टर बिमल छाजेड़ बताते हैं कि विटामिन बी-12 मोस्ट इंपॉर्टेंट न्यूट्रिएंट होता है, जो सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है। इस विटामिन की कमी से खून की कमी, हड्डियों में कमजोरी, मांसपेशियों में कमजोरी होती है। इसकी कमी पता करने के लिए आपको सबसे पहले कुछ संकेतों को समझना होगा, जैसे कि मेमोरी लॉस, हार्ट बीट, सांस फूलना, बाल झड़ना, स्किन का पीला पड़ना या फिर हमेशा थकान महसूस करना। इस विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आप डाइट में बदलाव कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Vitamin B-12 फूड्स लिस्ट

  • अपनी डाइट में डेयरी फूड्स जैसे कि दूध, दही, पनीर या फिर छाछ पी सकते हैं।
  • मशरूम खा सकते हैं। यह भी इस विटामिन का नेचुरल सोर्स है।
  • केला, ब्लूबेरी और संतरा जैसे फल खा सकते हैं।
  • अगर मांसाहारी हैं, तो आप चिकन, अंडा और मछली खा सकते हैं।
  • सप्लीमेंट्स का सेवन करने से पहले किसी डॉक्टर से सलाह ले लें।
  • चुकंदर, कद्दू और हरी सब्जियां नियमित रूप से खाएं।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 02, 2025 12:39 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola