हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Skin Care: चेहरे पर भूलकर भी न लगाएं ये चीजें, डैमेज कर सकती हैं आपकी स्किन

Skin Care: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन को सुंदर बनाने के लिए अपने चेहरे पर न जाने क्या‑क्या लगा लेते हैं, जिससे स्किन डैमेज हो सकती है। अगर आप भी अपनी स्किन को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कौन‑सी वे चीजें हैं जिन्हें भूलकर भी चेहरे पर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

Skin Care: आज के टाइम में ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी स्किन से संतुष्ट ही नहीं हैं। कभी गोरा होने के लिए कुछ उपाय आजमाते हैं तो कभी स्किन को सुंदर बनाने के लिए तरीके अपनाते हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे हैं जो खुद पर हजारों पैसे खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन पर कुछ भी लगाने से यह कितनी खराब हो सकती है‑ आपकी स्किन की किस कदर डैमेज हो सकती है? अगर नहीं तो आज जानिए एक्सपर्ट से किचन में रखी वे चीजें जो आपकी स्किन के लिए बहुत हानिकारक हैं और आपकी स्किन की दुश्मन हैं।

नींबू

कई लोग अपने चेहरे पर नींबू लगाते हैं। नींबू में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं पर यह बहुत खट्टा और एसिडिक है। सीधे लगाने से जलन, खुजली आदि हो सकती हैं। अगर लगाना है तो नींबू को किसी मास्क या उबटन की मदद से मिलाकर लगाएं।

ये भी पढ़ें – Facial At Home For Glowing Skin: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें फेशियल और पाएं चमकदार स्किन

चीनी

बहुत से लोग घर पर स्क्रब बना कर चीनी का इस्तेमाल करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार चीनी के नुकीले किनारे त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे चेहरे पर सूजन, जलन की समस्याएं हो सकती हैं। जिनके फेस पर पिंपल्स हों, उन्हें बिलकुल भी चीनी का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

बेकिंग सोड़ा

यह खाना बनाने के लिए किचन में प्रयोग होती है। लेकिन सीधे त्वचा पर लगाने से यह नेचुरल ऑयल्स को खत्म कर सकता है साथ ही अच्छे बैक्टीरिया को भी इफेक्ट कर सकता है।

दालचीनी

कुछ लोग अपनी त्वचा पर दालचीनी लगाते हैं। लेकिन यदि आप साधारण रूप से दालचीनी लगाते हैं तो यह त्वचा में जलन पैदा कर सकती है। आप चाहें तो इसे किसी तेल या शहद के साथ मिलाकर हल्के‑रूप से उपयोग करें।

ये भी पढ़ें –Skin Care: घर बैठे पिंपल-फ्री स्किन कैसे पाएं? एक्सपर्ट ने बताया सटीक तरीका

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें