Facial At Home For Glowing Skin: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें फेशियल और पाएं चमकदार स्किन

Facial At Home For Glowing Skin: ऐसे बहुत से लोग हैं जो फेशियल कराने के लिए बाहर पार्लर जाते हैं, जिसके चलते काफी पैसे खर्च कर देते हैं। तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कि आप घर पर ही आराम से बिना ज्यादा पैसे खर्च किए कैसे फेशियल कर सकते हैं और अपनी त्वचा को चमका सकते हैं।

Facial At Home For Glowing Skin: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें फेशियल और पाएं चमकदार स्किन
विज्ञापन

Facial At Home For Glowing Skin: लड़कियां हों या लड़के, आज के समय में हर कोई सुंदर, क्लियर और ग्लोइंग स्किन चाहता है। जिसके चलते लोग न जाने कितने पैसे पार्लर जाकर खर्च कर देते हैं। कुछ तो एक बार पार्लर चले जाएं तो दोबारा पैसे खर्च नहीं करते और घर पर ही स्क्रब कर लेते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं और बिना ज्यादा खर्च किए पार्लर जैसी ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट से कुछ आसान स्टेप्स जिन्हें अपनाकर आप जब चाहें घर पर फेशियल कर सकते हैं और पा सकते हैं सुंदर, चमकदार त्वचा।

स्टेप 1: आइसिंग करें

सबसे पहले स्किन की आइसिंग करें। इसके लिए एक बड़े बाउल में बर्फ के टुकड़े डालें और उसमें चेहरा डुबोकर बाहर निकालें। ऐसा 2–3 मिनट तक करें।

विज्ञापन

यह त्वचा की सूजन, एक्ने को कम करता है, साथ ही त्वचा को चमकदार बनाता है। आइसिंग त्वचा की झुर्रियों और डार्क सर्कल्स को भी हल्का करने में मदद करता है।

स्टेप 2: कच्चे दूध से क्लीन्जिंग करें

इसके बाद एक कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध लें और रुई की मदद से अपने चेहरे की क्लीन्जिंग करें। यह प्रक्रिया त्वचा को मुलायम और कोमल बनाती है। इसे 2–3 मिनट तक करें।

विज्ञापन

स्टेप 3: फेस स्क्रब करें

अब अपनी स्किन टाइप के अनुसार कोई भी सौम्य स्क्रब लें और 5 मिनट तक चेहरे पर हल्के हाथों से स्क्रब करें। यह डेड स्किन सेल्स को हटाता है, ब्लैकहेड्स को कम करता है और स्किन को साफ व सॉफ्ट बनाता है।

स्टेप 4: फेस मास्क लगाएं

तीनों स्टेप्स के बाद फेस मास्क लगाना न भूलें। यह त्वचा की सफाई, हाइड्रेशन और पोषण देने का काम करता है। फेस मास्क से नेचुरल ग्लो आता है और स्किन तरोताजा दिखती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ