खाली पेट नीम के पत्ते चबाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, तीसरा वाला तो सबसे जबरदस्त!

Neem Leaf Benefits: नीम के पत्तों में कई औषधीय गुण मौजूद हैं। हालांकि, इन पत्तों का स्वाद कड़वा होता है, मगर इन्हें खाली पेट खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। चलिए, जानते हैं इस बारे में।

Neem Leaf Benefits

Neem Leaf Benefits

Neem Leaf Benefits: नीम के पत्तों का स्वाद कड़वा होता है। हालांकि, इस बारे में आपको पता ही होगा। मगर इन पत्तों में छिपे अद्भुत फायदों के बारे में शायद ही आप जानते होंगे। रोजाना इन पत्तों को खाली पेट चबाने से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है, स्किन साफ होती है और डायबिटीज का खतरा कम होता है। नीम के पत्ते आपके पूरे शरीर को अलग-अलग प्रकार से लाभ देते हैं। नीम के पत्ते खाने से ये 5 रोग हमेशा दूर रहते हैं।

विज्ञापन

नीम के पत्तों के 5 हेल्दी बेनेफिट्स

गट हेल्थ

नीम के 4-5 पत्तों को रोज खाली पेट चबाने से आपकी गट हेल्थ सुधरती है। नीम के पत्ते गट में मौजूद जर्म्स और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इससे पेट के इंफेक्शन में भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

लिवर हेल्थ

खाली पेट नीम के पत्ते खाने से लिवर का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। नीम के पत्तों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

Neem Leaves benefits

विज्ञापन

ब्लड प्यूरिफाई

नीम के पत्ते चबाने का सबसे बढ़िया फायदा यही है। शरीर में साफ और प्यूरिफाइड ब्लड होने से आप कई बीमारियों से दूर होते हैं। साफ खून स्किन के लिए भी अच्छा होता है। नीम के पत्ते चबाने से बॉडी डिटॉक्स होती है।

विज्ञापन

डायबिटीज

नीम के पत्ते मधुमेह के लिए भी फायदेमंद होते हैं। नीम के पत्तों को खाली पेट खाने से इंसुलिन का स्तर सही रहता है। नीम के पत्ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं।

कब्ज की समस्या दूर करें

अगर आपको भी आए दिन कब्ज की परेशानी रहती है तो नीम के पत्ते खाना शुरू कर दें। नीम के पत्ते पेट के हर मर्ज की दवा हैं। नीम के पत्ते कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या को दूर कर सकते हैं। नीम के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए नीम के पत्तों का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

अन्य लाभ

  • नीम के पत्ते खाने से स्किन की समस्याएं जैसे कील-मुंहासे या पिंपल्स दूर होते हैं।
  • नीम के पत्ते चबाने से सांस संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलती है।
  • नीम के पत्ते इम्युनिटी को भी स्ट्रांग करते हैं।

कैसे करें नीम के पत्तों का सेवन?

आप नीम खाने के लिए 2 तरीके अपना सकते हैं। नीम के पत्तों को ताजा पेड़ से तोड़कर कुछ पत्तियां चबा लें। या फिर इन पत्तों को पानी में उबालकर काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। आप चाहें तो इस काढ़े में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर स्वाद बदल सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ