Watermelon Benefits: गर्मियों में सेहत का खजाना है तरबूज, जानें किस टाइम खाना सही?

Watermelon Benefits

Watermelon Benefits

Watermelon Benefits: गर्मियों के मौसम में शरीर को ज्यादा हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। इसके लिए तरबूज बेहद फायदेमंद होता है। तरबूज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

विज्ञापन

साथ ही इस खाने से शरीर हाईड्रेट रहता है। इसलिए आज हम आपको तरबूज के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, कि आखिर तरबूज खाने से क्या-क्या लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन

गर्मियों के तरबूज खाने से मिलेंगे ये फायदे

1. दांतों को मजबूती देता है

अगर आप भी दांतों से जुड़ी परेशानियों से परेशान हैं, तो इसके लिए तरबूज एक शानदार ऑप्शन है। तरबूज में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो आपके मसूड़ो को हेल्दी रखता है। साथ ही इससे आपके दांत भी साफ होते हैं और ये होठों को फटने और सूखने से रोकता है।

विज्ञापन

2. आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है

विज्ञापन

तरबूज कई तरह से शरीर को फायदा देता है। साथ ही इससे आंखों की रोशनी भी अच्छी होती है। ये आखों की रोशनी बढ़ाने वाले लाइकोपीन के एंटीऑक्सीडेंट और जलनरोधी गुण से कम दिखने की परेशानी को खत्म करता है।

3. दिल की सेहत के लिए भी बेस्ट

विज्ञापन

दिल के लिए भी तरबूज किसी वरदान से कम नहीं होता। इसमें भरपूर मात्रा में लाइकोपीन होता है और ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। साथ ही ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखता है। इसमें एमिनो एसिड सिट्रूलाइन, नाइट्रिक ऑक्साइड होता है, जो ब्लड शुगर को अचानक बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

4. वेट लॉस में मदद करता है

विज्ञापन

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है। इसके लिए आप तरबूज का सेवन कर सकते हैं। साथ ही कैलोरी कम होने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

5. इम्यूनिटी बूस्ट करता है

अगर आपको अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करनी है, तो इसके लिए भी आप डाइट में तरबूज को शामिल कर सकते हैं। इसको खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसके साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन का लेवल त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही इससे बालों के बढ़ने में भी मदद मिलती है।

विज्ञापन

कब करें तरबूज का सेवन

तरबूज खाते समय इस बात का खास ख्याल रहे कि आप इसे ज्यादा मात्रा में ना खाएं। साथ ही इसे ब्रेकफास्ट और दोपहर के खाने के बीच तो बिल्कुल इग्नोर करना चाहिए। शाम के समय आप इसे खा सकते है। वहीं, रात में भी तरबूज को ना खाने की सलाह दी जाती है।

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ