Neem Benefits In Summer: गर्मियों का मौसम तरह -तरह की परेशानियां लेकर आता है। इसके आने से लोगों का लाइफस्टाइल, खानपान में बदलाव आ जाते हैं। इन दिनों चिलचिलाती धूप अपना अच्छा खासा असर दिखा रही है। इसका नतीजा घमौरियां, फोड़े-फुंसी, मुंहासे के रूप में शरीर पर दिखने लगती हैं।
ऐसे में कुछ लोग घरेलू उपचार की मदद से इन सभी समस्याओं से राहत पा सकते हैं। इन घरेलू उपचार में नीम सबसे ज्यादा गर्मियों में इस्तेमाल करते हैं। नीम की कोमल पत्तियां और फूल सभी बेहद उपयोगी हैं। नीम का कड़वा रस कफ-पित्त काे दूर के बीमारियों से बचाव करते हैं। इसकी पत्तियों में ऐंटीसैप्टिक और एंटी-इंफ्लामेट्री गुण मौजूद होते हैं।
दरअसल, नीम में मौजूद केमिकल्स में वायरस और फंगस को मारने के गुण होते हैं। मुंहासे, त्वचा में जलन जैसी परेशानियों में नीम फायदा पहुंचता है।
गर्मियों में नीम को पीसकर खाने के फायदे
डिटॉक्सिफिकेशन
नीम का सेवन शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह खून को साफ करता है और लिवर को हेल्दी रखने में मददगार होता है, जिससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है।
त्वचा की देखभाल
नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, एक्जिमा और त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नीम का सेवन त्वचा को साफ और चमकदार बनाने में मददगार होता है।
पाचन में सुधार
नीम का सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और गैस्ट्रिक समस्याओं को दूर करता है। यह पेट के कीड़ों को मारता है और डाइजेशन को अच्छा करने में मदद करता है।
डायबिटीज कंट्रोल करें
नीम का रेगुलर सेवन करने से खून में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
इम्यूनिटी को मजबूत करना
नीम में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं। यह इंफेक्शन से बचाव करने में मदद करता है और सामान्य बीमारियों से लड़ने की कैपेसिटी बढ़ाता है।
त्वचा की बीमारियां
नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करते हैं और मुंहासे और फुंसियों को ठीक करने में मदद करते हैं।
एक्जिमा और सोरायसिस
नीम का तेल और नीम की पत्तियों का पेस्ट इन त्वचा समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल
नीम की पत्तियों का रस
ताजा नीम की पत्तियों को धोकर पीस लें और इसका रस निकाल लें। इस रस को डेली सुबह खाली पेट पिएं। एक गिलास पानी में एक चम्मच नीम का रस मिलाकर पी सकते हैं।
नीम का पाउडर
सूखी नीम की पत्तियों को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर रोज सुबह सेवन करें।
नीम की पत्तियों का पेस्ट
ताजा नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाने से त्वचा से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। इसे दांतों के साथ-साथ मसूड़ों की प्रॉब्लम में भी यूज कर सकते हैं।
नीम की चाय
नीम की कुछ पत्तियों को पानी में उबाल लें और इसे छानकर चाय के रूप में पिएं। उसमें शहद मिलाकर इसका स्वाद बेहतर किया जा सकता है।
नीम की टहनियों का दातुन
नीम की टहनियों का यूज दातून के रूप में करें। यह दांतों और मसूड़ों को हेल्दी रखता है और मुंह की खराब स्मेल को दूर करता है।
नीम का सेवन करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखें
- अगर आप पहली बार नीम का सेवन कर रहे हैं, तो कम मात्रा से शुरू करें।
- प्रेग्नेंट महिलाएं और छोटे बच्चे नीम का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।
- नीम का ज्यादा सेवन न करें क्योंकि इससे कुछ लोगों को पेट में गड़बड़ी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- क्या कभी खाया है लाल केला? गजब के 7 फायदे जानकर हैरान हो जाएंगे आप!
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
9 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines