News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Navratri Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जो व्रत में कुछ टेस्टी (Tasty) और स्वादिष्ट खाने की सोचते हैं. वहीं, बहुत से लोग ऐसे भी हैं जो हर बार वही बोरिंग टमाटर-आलू की सब्जी खा-खाकर बोर हो चुके हैं. ऐसे में कुछ अच्छा और नया खाने का मन करता है, लेकिन समझ नहीं आता कि खाएं क्या. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आप व्रत में हेल्दी के साथ टेस्टी कुछ खाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि आप घर पर कैसे बना सकते हैं स्वादिष्ट व्रत वाला पुलाव. (Vrat Pulao)
ये भी पढ़ें- इस तरह बनाएं टेस्टी, क्रिस्पी मठरी नहीं लेनी पड़ेगी बाजार की नमकीन
व्रत में पुलाव बनाने के लिए आप सबसे पहले समा के चावल को अच्छे से धो लें. इसके बाद आप समा के चावल को 15-20 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद पानी निकालकर अलग रख दें. अब एक कढ़ाई या पैन में घी (Ghee) गरम करें उसमें जीरा डालें और उसे चटकने दें अब हरी मिर्च और मूंगफली (Peanut) के दाने डालें और थोड़ा सा भूनें. इसके बाद आप उबले हुए कटे हुए आलू डालें और हल्का सुनहरा होने तक भूनें. स्वाद अनुसार सेंधा नमक डालें. सुनहरा होने के बाद आप भीगे हुए समा के चावल डालें और 1 मिनट तक भूनें. फिर 2 कप पानी डालें और अच्छे से मिला लें. ध्यान रहे कि चावल को ढककर धीर आंच पर 10–12 मिनट तक पकाएं, जब तक चावल नरम और पानी सूख न जाए. बस इस तरह से आपको टेस्टी और हेल्दी पुलाव रेड़ी हो जाएगा जिसे आप आसानी से व्रत में खा भी सकते हैं और परिवार वालों को खिला भी सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।