Lauki Ki Kheer Recipe: लौकी शरीर को हाइड्रेटेड रखने वाली सब्जी है. इसे घर पर अलग-अलग तरह से तैयार करके खाया जाता है. अक्सर लोग लौकी की सब्जी खाने से परहेज करते हैं, लेकिन लौकी की खीर को बेहद स्वाद लेकर खाते हैं. खीर खाते समय एहसास भी नहीं होता है कि यह लौकी की खीर है. ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि में व्रती हैं तो लौकी की खीर बनाकर खा सकते हैं. लौकी की खीर भोग में माता रानी को लगाई जा सकती है और इसे प्रसाद में भी खाया जा सकता है. ऐसे में यहां जानिए लौकी की खीर बनाने की क्या रेसिपी (Ghiya Kheer Recipe) है. इस तरह बेहद आसानी से आप घर पर लौकी की खीर तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Navratri Special: व्रत में बार-बार एक जैसा खाना खाकर हैं बोर? ट्राई करें ये 5 चटपटी चटनियां
लौकी की खीर बनाने की रेसिपी | How To Make Lauki Ki Kheer
सामग्री –
लौकी – 200 ग्राम
दूध – 2.5 कप
केसर के छल्ले – 5
चीनी – 4 -5 चम्मच
हरी इलायची का पाउडर – आधा चम्मच
काजू – 12
गुलाबजल – 1-2 चम्मच
गुलाब की पंखुड़ियां – 4 – 5
खीर बनाने की विधि –
- लौकी की खीर बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को लेकर धो लें और छीलकर घिस लें. इसके लिए आप 200 ग्राम लौकी ले सकते हैं.
- इस बात का ध्यान रखें कि लौकी कड़वी ना हो. अगर लौकी कड़वी है तो इससे खीर बनाने के बजाय इसकी सब्जी बनाकर खाएं.
- अब आंच पर पैन चढ़ाएं और इसमें एक बड़ा चम्मच घी या तेल डाल दें. अगर आप तेल ले रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि तेल में किसी तरह की सुगंध ना हो.
- अब पैन में डालें और लौकी को धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं. 4 से 5 मिनट तक आपको लौकी को इसी तरह चलाते हुए पकाना है.
- अब इसमें 2.5 कप दूध डालकर मिलाएं. फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें क्योंकि टोंड मिल्क और लो फैट मिल्क फट सकता है.
- धीमी आंच पर खीर को पकाते हुए लगातार चलाते रहें जिससे दूध पैन के तले पर ना चिपके.
- अब 5 से 6 मिनट पका लेने के बाद इसमें केसर के कुछ छल्ले डाल लें. खीर में हल्का उबाल आने दें.
- जब खीर में दूध थोड़ा कम नजर आने लगे तो किनारों पर चिपके दूध को छुड़ाएं और फिर खीर को चलाएं.
- आपको पूरे 15 से 20 मिनट तक इसे पकाना है. जब दूध गाढ़ा हो जाए तो इसमें 4 से 5 बड़े चम्मच चीनी डाल दें. इसे अच्छे से हिलाएं जिससे चीनी दूध में पूरी तरह घुल जाए.
- अब इसमें हरी इलायची का पाउडर और कुछ काजू डालकर गार्निश करें. 2-3 मिनट बाद आंच बंद करें और इसमें चाहे तो थोड़ा सा रोजवॉटर (Rose Water) डाल सकते हैं. परोसने के लिए तैयार है आपकी लौकी की खीर.
लौकी की खीर में आप ड्राई फ्रूट्स के अलावा, केसर और कुछ सूखी हुए गुलाब के फूल की पंखुड़ियां क्रश करके डाल सकते हैं. आप खीर में अपनी पसंद के अनुसार चीनी कम या ज्यादा रख सकते हैं. इसे आप गर्म या फिर ठंडा भी खा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – Navratri Vrat Recipes: साबूदाना की खिचड़ी और खीर खाकर हो गए हैं बोर? ये 4 हेल्दी रेसिपी करें डाइट में शामिल
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines