नवरात्रि में व्रत रखते समय शरीर को एनर्जेटिक और एक्टिव बनाए रखने के लिए खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी है. लंबे समय तक बिना कुछ खाए रहने से थकान, कमजोरी और लो एनर्जी की समस्या हो सकती है. ऐसे में डाइट में कुछ ऐसे हेल्दी चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट को भी देर तक भरा रखें. ऐसे में रामदाना लड्डू एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. रामदाना प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसे खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और भूख को लंबे समय तक कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है. अगर आप भी इस लड्डू को घर पर बनाना चाहते हैं, तो आइए आपको इसे बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं.
यह भी पढ़ें: व्रत में बार-बार एक जैसा खाना खाकर हैं बोर? ट्राई करें ये 5 चटपटी चटनियां
किन चीजों से तैयार होगा रामदाना लड्डू?
व्रत के लिए रामदाना लड्डू बनाने के लिए आपको चाहिए होगा;
- 200 ग्राम भुना हुआ रामदाना (चौलाई)
- 150 से 200 ग्राम गुड़
- 2 छोटे चम्मच देसी घी
- पानी
कैसे बनाएं आसानी से व्रत के लिए रामदाना लड्डू?
रामदाना लड्डू बनाने में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि इस बनाना काफी आसान है. इसे बनाने के लिए;
- एक कड़ाही लें और उसमें 1 चम्मच घी जाल दें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें.
- अब उस कड़ाही में तोड़ा हुआ गुड़ और पानी डालें और धीमा आंच पर लगातार चलाते रहें.
- गुड़ जब पूरी तरह पिघल जाए और उसमें झाग उठने लगे, तब आपका चाशनी को चेक करना होगा. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा ठंडा पानी लें और उसमें गुड़ का घोल की कुछ बूंदें टपकाएं.
- अगर गुड़ पानी में न फैले और एक ही जगह इकट्ठा हो जाए, तो चाशनी तैयार है.
- अब गैस को बंद कर दें और तैयार चाशनी में भुना हुआ रामदाना डालें और करछी से अच्छी तरह के उसे मिलाएं.
- जब सामग्री अच्छे से मिल जाए, तो मिश्रण को हल्का गुनगुना होने दें और फिर हाथों में थोड़ा पानी या घी लगाएं और मिश्रण लेकर गोल-गोल लड्डू आकार दें.
- इस तरह आपका व्रत वाला राम लड्डू तैयार हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: साबूदाना की खिचड़ी और खीर खाकर हो गए हैं बोर? ये 4 हेल्दी रेसिपी करें डाइट में शामिल
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
12 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
14 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
17 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
17 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines