नवरात्रों में खानपान पर काफी ध्यान देना पड़ता है, ताकि शरीर में ताकत बनी रहे. आमतौर पर लोग रामदाना लड्डू का सेवन करते हैं, लेकिन कई लोगों को चाहत रहती है कि वह कुछ ऐसा बनाकर खाएं, जिसे बनाना आसान हो और स्वाद भी अच्छा हो. इतना ही नहीं, आपकी इस क्रेविंग को पूरी करने के लिए हम एक स्वादिष्ट और शरीर को ताकत देने वाली ऐसे लड्डू की रेसिपी लाए हैं, जिसे बनाना आसान है और इसका स्वाद भी काफी खास होता है. इस लड्डू को बनाने के लिए आपको न तो आपको घंटों चाशनी बनाने की झंझट में पड़ना है और न ही दूध-मावा की जरूरत है. यह पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बनते हैं जो प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर हैं. आइए आपको बताते हैं आप कैसे ये खाल लड्डू बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: कंजकों के लिए ऐसे बनाएं सूजी का हलवा, इतना मुलायम बनेगा कि मुंह में घुलने लगेगा
नवरात्रि स्पेशल लड्डू बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप सूखा नारियल
- 1.5 कप (60 ग्राम) मखाना
- 1/4 कप खरबूजे के बीज
- 1/4 कप सूरजमुखी के बीज
- 1/4 कप कद्दू के बीज
- देसी घी-3 से 4 छोटे चम्मच
- 1/2 कप बादाम
- 1/4 कप काजू
- 2 से 3 छोटे चम्मच किशमिश
- इलायची पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
- गुड़- 250 ग्राम
नवरात्रि स्पेशल मखाना-ड्राई फ्रूट लड्डू बनाने की आसान रेसिपी
- इस लड्डू को बनाने के लिए सबसे पहले 1 से 1, 1/2 कप मखाने लें और उसे कड़ाही में 1 छोटा चम्मच देसी घी डालकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक भून लें. फिर इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब 1 कप सूखे नारियल को कद्दूकस कर लें. इसे धीमी आंच पर 1-2 मिनट तक उसे हल्का भूनें. ध्यान रखें कि नारियल का रंग न बदले.
- अब आधा कप बादाम को हल्का भून लें. इसके बाद 1/4- 1/4 कप खरबूजे, सूरजमुखी और कद्दू के बीज को अलग-अलग हल्का रोस्ट कर लें.
- अब 1/4 कप काजू को भी कड़ाही में हल्का भून लें. सभी भुनी हुई चीजों को ठंडा होने दें.
- अब मखाने, बादाम, तीनों तरह के बीज और काजू को मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें. चाहें तो इन्हें थोड़ा बारीक भी पीस सकते हैं.
- अब पिसे हुए मिश्रण में भुना नारियल, 2-3 छोटे चम्मच किशमिश और आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें.
- इसके बाद एक पैन में 250 ग्राम गुड़, 2 बड़े चम्मच पानी और 2 छोटे चम्मच देसी घी डालें और धीमी आंच पर गुड़ को पिघलाएं. हल्का उबाल आने पर गैस बंद कर दें.
- अब तैयार गुड़ के मिश्रण को मखाने और ड्राई फ्रूट्स वाले मिश्रण में डालें और चम्मच की मदद से अच्छी तरह मिलाएं, ताकि गुड़ सभी सामग्री से अच्छे से मिल जाए.
- मिश्रण जब थोड़ा ठंडा हो जाए और हाथों से सहने लायक रहे, तो हाथों की मदद से गोल-गोल लड्डू बना लें. अगर मिश्रण सूखा लगे और लड्डू न बंधें, तो जरूरत के अनुसार 1-2 छोटे चम्मच दूध मिला सकते हैं.
- इस तरह आपके स्वादिष्ट मखाना-ड्राई फ्रूट लड्डू तैयार हो जाएंगे.
यह भी पढ़ें: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या खाया जाता है? झटपट बनने वाली स्वादिष्ट रेसिपी के बारे में जानिए
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
12 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
14 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
17 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
17 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
21 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines