नवरात्रि के छह दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के छठे दिन यानी आज मां कात्यायनी की पूजा की जाएगी. इस दिन भक्त मां की विधि-विधान से पूजा करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भोग लगाते हैं. पूजा में प्रसाद बहुत ही मायने रखता है. ऐसे में अगर आप भी नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी के लिए कुछ खास बनाना चाहते हैं तो घर पर आसानी से तैयार होने वाली यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. बस आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसे हम नीचे साझा कर रहे हैं.
मां कात्यायनी को किस चीज का भोग लगाएं?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार मां को फल, मिठाई या सात्विक पकवानों का भोग लगाते हैं. आप प्रसाद के लिए आलू की खीर बना सकते हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान है.
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के व्रत के लिए कैसे बनाएं रामदाना लड्डू? स्वाद भी होगा अच्छा और दिनभर मिलेगी एनर्जी, जानें आसान रेसिपी
आलू की खीर कैसे बनाएं?
सामग्री
मां कात्यायनी को भोग लगाने के लिए आप आलू की खीर तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी.
- उबले आलू- 2
- दूध- 1 लीटर
- चीनी- 1 कप
- घी- आधा कप
- बादाम- 5
- काजू- 7
- इलायची- जरूरत के हिसाब से
- थोड़ी-सी किशमिश
विधि
- सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें. इसमें उबले आलू डालकर हल्की आंच पर कुछ मिनट तक भून लें. जब आलू हल्के ब्राउन हो जाएं तो गैस बंद कर दें.
- अब आलू को थोड़ा ठंडा होने दें और एक बर्तन में दूध गर्म करें. दूध में उबाल आने के बाद आंच हल्की कर दें और इसे कुछ देर पकने दें.
- अब दूध में आलू को डालें और हल्की आंच पर 20 मिनट तक पकाएं. बीच-बीच में चम्मच चलाते रहें, ताकि दूध बर्तन के तले में न लगे.
- जब दूध थोड़ा गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी, कटे हुए बादाम, काजू और किशमिश डाल दें. इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- खीर को कुछ मिनट और पकाएं. जब इसकी बनावट मनचाही हो जाए तो गैस बंद कर दें. खीर को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर पूजा के दौरान मां कात्यायनी को भोग लगाएं.
इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही, चेहरे पर ग्लो ले आएगा यह नुस्खा
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
3 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
4 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
4 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
8 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
9 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
10 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
13 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines