Navratri 2026: नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलने के लिए लड़कियां बेहद शौक से तैयार होती हैं, डांस करती हैं, फोटोज क्लिक करती हैं और नवरात्रि की धूम से झूम उठती हैं. ऐसे में गरबा-डांडिया डांस के लिए चनिया-चोली खरीदी जाती है. मार्केट पहुंचते ही एक से बढ़कर एक चनिया-चोली तो दिख जाती है लेकिन दाम सुनकर कान खड़े हो जाते हैं. कोई शुरुआती दाम ही 4 हजार बताता है तो कोई ढाई हजार में सिंपल-सादी चनिया-चोली देता है. आजकल मार्केट में स्टाइलिश ब्लाउज का दाम ही 2 हजार से ज्यादा है. ऐसे में अगर आपको शॉपिंग के हैक्स (Shopping Hacks) नहीं पता होंगे तो खरीदारी में आपकी जेब भी खाली हो सकती है. इसीलिए यहां आपके लिए ऐसे कुछ हैक्स दिए गए हैं जो आपकी जेब पर पड़ने वाले भार को थोड़ा कम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि के लिए लेनी हैं चूड़ियां तो इन 7 Latest Bangle Designs पर डाल लीजिए नजर, हर लुक बन जाएगा खास
चनिया-चोली खरीदने के हैक्स
मार्केट पहुंचते ही ना खरीदें
कई बार लड़कियां मार्केट पहुंचते ही शॉपिंग करना शुरू कर देती हैं. मार्केट को एक्सप्लोर किए बिना और मार्केट में आगे जाकर दाम पूछे बिना ही चनिया-चोली खरीदने पर कई बार लड़कियां महंगी चनिया चोली खरीद लेती हैं और बाद में पछताना पड़ता है. इसीलिए हमेशा पूरे मार्केट को छान लें, अलग-अलग दुकानदारों से दाम पूछें और उसके बाद ही खरीदारी करें.
बार्गेनिंग करने में ना करें झिझक
चनिया-चोली खरीदने जा रही हैं तो अपनी बार्गेनिंग स्किल्स को पूरा यूज करें. अगर दाम 4 हजार बताया जा रहा है तो आप 1500 से शुरू करें और 2-ढाई हजार पर आकर ना रुकें. तोल-भाव से ही अच्छे दामों पर आउटफिट तैयार हो सकेगा.
सुबह जाएं जल्दी
चनिया-चोली और नवरात्रि के लिए जूलरी या सैंडल्स जो भी खरीदने जा रही हैं उसके लिए मार्केट जल्दी पहुंचे. मार्केट में सुबह का समय बोनी का समय होता है. ऐसे में दुकानदार कई बार अच्छे डिस्काउंट्स भी दे देते हैं और आपको लौटाते नहीं हैं. वहीं, दोपहर या शाम के समय ज्यादा दाम बताया जाता है और दुकानदार कीमत कम भी कम नहीं करते हैं.
ओवरप्राइज्ड जूलरी लेने से बचें
चनिया-चोली के साथ जूलरी को पेयर-अप करके ही लुक पर चार-चांद लगते हैं. लेकिन, जूलरी पर जरूरत से ज्यादा पैसे खर्च करने से बचें. खासकर जहां से चनिया-चोली ले रही हैं वहां मैचिंग जूलरी के नाम पर महंगी जूलरी दी जाती है. इससे बेहतर आप नॉर्मल स्टॉल्स से जूलरी खरीदें. आप अपने आउटफिट के हिसाब से खुद ही अच्छी और मैचिंग जूलरी खरीद लेंगी.
कंफर्टेबल आउटफिट्स लें
इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी खरीद रही हैं उसे पहनने के बाद कंफर्टेबल रहें. गरबा-डांडिया देररात तक चलता है और घंटों तक आउटफिट पहनकर डांस किया जाता है. ऐसे में अपने चनिया-चोली कंफर्टेबल लें जिससे कि आप बेझिझक दिल खोलकर डांस कर पाएं.
यह भी पढ़ें – ढेर सारी पुरानी चूड़ियां हो गई हैं इकट्ठी तो इस तरह बना लें कड़े, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप तरीका
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
5 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
7 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
8 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
10 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
10 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
10 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
12 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
13 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines