Vrat Special Sabudana Momos Recipe: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि बाहर का खाना पसंद करते हैं. इसके साथ ही कई ऐसे लोग भी हैं जो मोमोज खाने के बेहद शौकीन होते हैं. इसके साथ ही नवरात्रि (Navratri) का व्रत रखने का सभी को शौक होता है लेकिन बहुत से लोग हैं जिनको व्रत में तरह-तरह की चीजें खाने का मन कर जाता है, जिसके चलते समझ नहीं आता कि क्या बनाएं और खाएं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आइए जानते हैं कि आप कैसे घर पर ही आराम से साबुदाना मोमोज बना सकते हैं और इसका स्वाद सभी को चखा सकते हैं.
सामग्री (Ingredients)
- साबूदाना – 1 कप (भीगा हुआ 4-5 घंटे)
- सिंघाड़ा आटा – 1/2 कप
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- उबला हुआ आलू – 2 मध्यम (कद्दूकस किया हुआ)
- भुनी मूंगफली – 1/4 कप (दरदरी कुटी हुई)
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- कद्दूकस किया हुआ नारियल – 2 चम्मच
- बारीक कटा हरा धनिया – 1 चम्मच
- नींबू का रस – 1 चम्मच
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- जीरा पाउडर – 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
बनाने की विधि (How to Make)
व्रत में साबुदाना मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले आप आटा तैयार करें फिर भीगे हुए साबूदाने को मिक्सर में दरदरा पीस लें इसमें सिंघाड़े का आटा और थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर नरम आटा गूंध लें. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी या उबला आलू मिलाकर आटे को बांध लें. इसे 10 मिनट ढककर रख दें फिर एक बाउल में कद्दूकस किया हुआ उबला आलू लें. उसमें कुटी मूंगफली, हरी मिर्च, नारियल, हरा धनिया, नींबू रस, सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च मिलाएं. सबको अच्छे से मिक्स करें. साबूदाना आटे की छोटी लोई लें और बेलकर या हाथ से फैलाकर छोटी पूड़ी बना लें. इसमें एक चम्मच भरावन रखें और अपनी पसंद के अनुसार मोमोज का आकार दें. सभी मोमोज इसी तरह तैयार कर लें इसके साथ ही मोमोज को स्टीमर में रखें. स्टीमर नहीं है तो छलनी और बर्तन का इस्तेमाल करें. 10-12 मिनट तक या जब तक मोमोज अच्छे से पक न जाएं और सख्त न हो जाएं तब तक भाप में पकाएं. साबूदाना मोमोज को व्रत वाली हरी चटनी या दही के साथ गरमागरम परोसें. बस रेड़ी है आपका व्रत वाला मोमोज.
संबंधित खबरें
पिछले 15 मिनट से लगातार आ रही है हिचकी और नहीं रुक रही? जानिए कैसे मिलेगी राहत
2 hrs agoDurga Puja Look: दुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन ट्रेडिशनल बंगाली लुक्स को जरूर करें ट्राई
4 hrs agoतांबे के लोटे में पीते हैं पानी तो सावधान! ये 2 गलतियां फायदे की जगह शरीर में भर देंगी कॉपर टॉक्सिसिटी
4 hrs agoGardening Tips: अक्टूबर के महीने में लगाएं मटर के बीज, सर्दियों में पौधे पर मिलेगी भरपूर फसल
5 hrs agoबिस्तर पर घंटों करवटें बदलने के बाद भी नहीं आ रही नींद? इन आसान टिप्स से रात होगी सुकून भरी
6 hrs agoBread Pizza Pocket Recipe: सुबह की भागदौड़ में बनाएं ब्रेड पिज्जा पॉकेट, कम समय में तैयार होगा स्वादिष्ट नाश्ता
6 hrs agoOxidized Jewellery Cleaning: ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पड़ गई है काली? टूथपेस्ट से लेकर नींबू तक, काम आएंगे ये हैक्स
9 hrs agoप्री-वेडिंग शूट के लिए मसूरी-गोवा नहीं, इन ऑफबीट जगहों का करें रुख; तस्वीरों में दिखेगा अलग अंदाज
10 hrs agoWorld Animal Day: सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं प्यार और देखभाल, जानें कैसे रखें उनका ख्याल?
11 hrs agoMumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines